menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 वर्ल्ड कप 2026: फहीम अशरफ ने पाकिस्तान की बचाई इज्जत, नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के जबड़े से छीन लिया मैच

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के हाथों से मैच छीन लिया. फहीम अशरफ ने पाकिस्तान की इज्जत बचाई.

Calendar Last Updated : 07 February 2026, 05:53 PM IST
Share:

नई दिल्ली: ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है. टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका के कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. पाकिस्तान टीम ने आखिरी समय पर पासा पलट दिया और मैच 3 विकेट से जीत लिया. एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान अनुभवहीन नीदरलैंड्स टीम से हार भी सकता है, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी फहीम अशरफ ने दिन बचा लिया. इसके साथ ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान के अभियान की विजयी शुरुआत हुई.

नीदरलैंड्स ने 148 रनों का लक्ष्य रखा

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने सावधानी से शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई और आखिर में मैच जीत लिया.

फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को बचाया

T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच आज पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हरा दिया. हालांकि, यह जीत सिर्फ बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ की वजह से ही मुमकिन हो पाई. एक समय मैच पाकिस्तान के हाथ से फिसलता हुआ लग रहा था. उन्हें जीतने के लिए 15 गेंदों में 31 रन चाहिए थे. पाकिस्तान अपने अहम विकेट पहले ही खो चुका था, लेकिन आखिर में फहीम ने चौकों और छक्कों की बौछार करके टीम की इज्जत बचा ली. उन्होंने इस मैच में 3 छक्के और 2 चौके लगाए, जिससे मैच पाकिस्तान के पक्ष में हो गया.

धुआंदर बल्लेबाजी से दिखाया दम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब पाकिस्तान के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिर रहे थे, तब फहीम अशरफ एक तारणहार बनकर उभरे. 263.64 के साथ फहीम ने सुपर फास्ट स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अपनी छोटी, लेकिन असरदार पारी में उन्होंने 11 गेंदों में आक्रामक 29 रन बनाए. साथ ही मैन ऑफ द मैच बनकर पाकिस्तान की इज्जत बचा ली.

सम्बंधित खबर

Recent News