menu-icon
The Bharatvarsh News

हर्षित राणा की चोट ने KKR की तेज गेंदबाजी को तोड़ा! ईडन गार्डन में ट्रायल शुरू, नवदीप सैनी-आकाश मधवाल पर टिकी सबकी नजरें

ट्रायल सेशन में अब केकेआर की नजर पांच पेसर पर रहेगी. केकेआर ने पेसर की कमी पूरी करने के लिए पांच भारतीय गेंदबाजो के एक समूह को परीक्षण के लिए आमंत्रित किया है.

Calendar Last Updated : 22 March 2026, 01:19 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. लेकिन केकेआर के लिए ये सीजन थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि टीम के होनहार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण लीग शुरु होने से पहले ही बाहर हो गए हैं. हर्षित के जाने के बाद केकेआर की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. अचानक तेज गेंदबाजी का डिपार्टमेंट कमजोर होने से अब फ्रेंचाइजी हर्षित का उपयुक्त विकल्प तलाशने में जुटी हुई है. 

टीम ने अब विकल्प तलाशने के लिए ईडन गार्डन्स में मिड-सीजन ट्रायल का सहारा लिया है. हर्षित की अनुपस्थिती ने पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में एक महत्वपूर्ण कमी पैदा कर दी है. अब टीम इस कमी को पूरा करने के लिए तेज गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 

पांच पेसर खिलाड़ियों पर KKR की नजर 

ट्रायल सेशन में अब केकेआर की नजर पांच पेसर पर रहेगी. केकेआर ने पेसर की कमी पूरी करने के लिए पांच भारतीय गेंदबाजो के एक समूह को परीक्षण के लिए आमंत्रित किया है, जिनमें नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीपवारियर और केएम आसिफ शामिल हैं. 

इनमें नवदीप सैनी ने अपनी तेज गति और उछाल के कारण सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं आकाश मधवाल ने भी पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है. इसके अलावा CSK और SRH  की टीमों का हिस्सा रह चुके सिमरजीत सिंह ने आईपीएल के 14 मैचों में 11 विकेट लिए हैं

केकेआर की गेंदबाजी को लेकर बढ़ रही चिंताएं 

केकेआर की चिंताएं तब और बढ़ गईं जब टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 नहीं खेलेंगे. KKR इस लीग में आकाश दीप के बिना ही उतरेगा. बता दें आकाश निचले पीठ में खिंचाव की चोट से जूझ रहे हैं.

वहीं इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिज़ुर रहमान को पहले ही रिलीज कर दिया था और उनकी जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया था. 

IPL 2025 में निराशाजनक था KKR का प्रदर्शन

केकेआर का पिछला आईपीएल सीजन बेहद औसतन रहा. पिछले साल अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने 14 में से महज पांच मैच जीते थे बाकी सात मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं टीम ने पिछले साल अपना अंकतालिका में अपना सफर आठवें पायदान पर खत्म किया था. तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर इस बार वापसी करने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

सम्बंधित खबर

Recent News