menu-icon
The Bharatvarsh News

Gambhir-Sreesanth Fight: लाइव मैच में फिर भड़के गौतम गंभीर, जानें कोहली के बाद अब किस से हुई लड़ाई

इन दिनों खेले जा रहे लीजेंड्स लीग में गौतम गंभीर भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत से भिड़ते देखे गए. इस घटना की दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Calendar Last Updated : 07 December 2023, 11:55 AM IST
Share:

Gambhir-Sreesanth Fight: गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक खिलाड़ी माने जाते हैं. गंभीर जितना मशहूर मैदान पर अपने चौके-छक्के के लिए हैं , उतना ही मशहूर अपने गुस्से और अन्य खिलाड़ियों से भिड़ंत के लिए भी हैं. गंभीर चाहे मैदान पर मैच खेल रहे हों या फिर स्पोर्ट स्टाफ के रूप में हो , उनकी कभी भी किसी से लड़ाई हो सकती है. कुछ दिन पहले ही आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटॉर की भूमिका मे गंभीर की आरसीबी के विराट कोहली से मैदानी भिड़ंत हुई थी. अब इसके बाद इन दिनों खेले जा रहे लीजेंड्स लीग में गौतम गंभीर भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत से भिड़ गए. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो 

बता दें, गौतम गंभीर और श्रीसंत की तकरार की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस वायरल वीडियो में मैच के दौरान गंभीर और श्रीसंत बात करते-करते एक दूसरे के करीब आ जाते हैं. दोनों में कुछ बातचीत होती है, फिर अंपायर्स बीच में आकर दोनों को अलग कर देते हैं. 

हालांकि अंपायर्स के बीच में आ जाने के बाद भी दोनों एक दूसरे से कुछ कहते हुए दिखते हैं. फिर श्रीसंत की टीम के खिलाड़ी उन्हें गंभीर से दूर लेकर जाते हैं, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से दूर होते हैं. इसके बाद फील्ड अंपायर्स वापस अपनी-अपनी जगह पर वापस जाते हैं. टूर्नामेंट मे गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं, जबकि एस श्रीसंत गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं.

श्रीसंत ने गंभीर को बुलाया  ‘मिस्टर फाइटर’

श्रीसंत और गौतम गंभीर की लड़ाई की वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में श्रीसंत गौतम गंभीर को  ‘मिस्टर फाइटर’ नाम से सम्बोधित कर रहे हैं. वायरल वीडियो में उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा, “मिस्टर फाइटर के साथ क्या हुआ, उसके बारे में कुछ क्लियर करना चाहता हूं, जो हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ते रहते हैं. वो अपने सीनियर प्लेयर्स की भी इज्जत नहीं करते हैं.”

श्रीसंत ने मैदानी भिड़ंत के बारे में बताया कि , “वो आए और उन्होंने मुझे कुछ खराब बोला, जो मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था. मिस्टर गौती ने जो भी किया वो आपको अभी या बाद में पता चल ही जाएगा. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए और क्रिकेट फील्ड पर जो शब्द कहे, स्वीकार्य करने लायक नहीं है.”

इसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि “जब ब्रॉडकास्टर्स उनसे विराट के बारे मे पूछते हैं, वो कभी उसके बारे में नहीं बोलते हैं बल्कि वो किसी और चीज़ के बारे में बात करते हैं.” श्रीसंत ने वीडियो में अपने बारे में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी  भी तरह के  गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन गंभीर लगातार गलत शब्द बोल रहे थे, जो हमेशा करते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News