menu-icon
The Bharatvarsh News

 'तीन कैच छोड़ने से...', गुजरात टाइटंस की हार पर शुभमन गिल ने की तीखी टिप्पणी

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदें टूट गईं. न्यू पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228-5 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Calendar Last Updated : 31 May 2025, 04:04 PM IST
Share:

Gujarat Titans: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदें टूट गईं. हालांकि, भारी ओस और साईं सुदर्शन की 80 (49) रनों की शानदार पारी के बावजूद गुजरात 229 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका और 20 रनों से हार गया. इस हार ने गुजरात को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

फील्डिंग में चूक बनी हार की वजह

मुंबई की पारी में रोहित शर्मा ने 81 (50) रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन गुजरात की फील्डिंग ने उनकी राह आसान कर दी. रोहित को दो बार जीवनदान मिला. उन्होंने कहा, "तीन आसान कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा. इससे गेंदबाजों के लिए नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो गया."

गेंदबाजी में निराशा

गुजरात की गेंदबाजी शुरूआती सीजन में उनकी ताकत थी, लेकिन टूर्नामेंट के निलंबन के बाद उनके गेंदबाजों ने चार मैचों में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सामना किया. इनमें से केवल एक बार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ. बाकी तीन मैचों में गुजरात ने 235, 230 और 228 रन लुटाए.

बल्लेबाजी में सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर (48 रन, 24 गेंद) की साझेदारी ने उम्मीद जगाई, लेकिन मुंबई की कसी हुई डेथ बॉलिंग ने जीत सुनिश्चित की. इस हार के साथ गुजरात का सफर खत्म हुआ, जबकि मुंबई इंडियंस अब क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News