menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: ICC टूर्नामेंट फाइनल में भारत का रिकॉर्ड, एक बार फिर होगा पुराना खेला या बनेगा नया इतिहास

रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला ICC टूर्नामेंट में उसका 15वां फाइनल होगा.

Calendar Last Updated : 08 March 2026, 04:26 PM IST
Share:

T20 वर्ल्ड कप 2026: रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला ICC टूर्नामेंट में उसका 15वां फाइनल होगा. रविवार को अपने चौथे T20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेलेगा, जब उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. वह इस टूर्नामेंट में टाइटल बचाने वाली पहली टीम बनने की उम्मीद करेगा. अब फाइनल में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत के पिछले फाइनल के रिकोर्ड काम आएंगे या एक बार फिर पुराने रिवाजों को तोड़कर एक नया चैंपियन भारतीय सरजमीन पर जन्म लेगा. न्योजीलैंड का रिकोर्ड फाइनल में बेहद ही खराब रहा है. अब उनकी सोच यह रिकोर्ड बदलकर एक नया इतिहास रचने की है.

भारत ने पिछली बार ICC फाइनल कब जीता था?

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था.

पिछली बार ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल में कब खेला?

T20 वर्ल्ड कप में भारत पिछली बार टाइटल डिसाइडर में 2024 में खेला था, जब उसने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी. यह मैच भी बुहत करीब रहा था. कई बार ऐसा लगा था कि भारत की हार तय है.

ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत

1983 - ODI वर्ल्ड कप - वेस्ट इंडीज को 43 रन से हराया
2000 - ICC चैंपियंस ट्रॉफी - न्यूजीलैंड से 4 विकेट से हारा
2002 - ICC चैंपियंस ट्रॉफी - कोई नतीजा नहीं (भारत ने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी शेयर की)
2003 - ODI वर्ल्ड कप - ऑस्ट्रेलिया से 125 रन से हारा
2007 - T20 वर्ल्ड कप - पाकिस्तान को 5 रन से हराया
2011 - ODI वर्ल्ड कप - श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
2013 - ICC चैंपियंस ट्रॉफी - इंग्लैंड को 5 रन से हराया
2014 - T20 वर्ल्ड कप - श्रीलंका से 6 विकेट से हारा
2017 - ICC चैंपियंस ट्रॉफी - पाकिस्तान से 180 रन से हारा
2021 - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप - न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हारा
2023 - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप - ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से हारा
2023 - ODI वर्ल्ड कप - ऑस्ट्रेलिया से 6 रन से हारा
2024 - T20 वर्ल्ड कप - साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
2025 - ICC चैंपियंस ट्रॉफी - न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

सम्बंधित खबर

Recent News