menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs SA T20 World Cup: जानिए कब-कहां देख सकते हैं भारत-साउथ अफ्रीका हाई प्रोफाइल मुकाबला

कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला जाएगा. जिसके लिए दोनो टीमों काफी उत्साहित हैं. लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि ये मैच किसी प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा.

Calendar Last Updated : 21 February 2026, 01:46 PM IST
Share:

IND vs SA: टी20 विश्व कप धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. आज से सुपर 8 के चरण का प्रारंभ न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच से हो रहा है. इसके बाद कल भारत और साउथ अफ्रीका अपने सुपर 8 की जंग का आरंभ करेंगी. जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित है.

इन दोनो टीमों को एक बार फिर से अहम मुकाबले में आमने सामने देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि भारत ने पिछले विश्व कप में साउथ अफ्रीका को ही हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. इस कारण साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में भारत को हराकर अपने जख्मों को भरना चाहेगी. तो ऐसे में दोनो टीमों को बीच अहम और रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि आप इस मैच का लुत्फ कब, कहां और कितने बजे उठा सकते हैं. किस प्लेटफॉर्म पर मैच का प्रसारण होगा. 

विजयी रथ पर सवार दोनों टीमें

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. भारत और साउथ अफ्रीका  इस विश्व कप में विजयी रथ पर सवार हैं अर्थात अभी तक दोनों टीमें अपराजित रही हैं. टीमों ने अभी टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं और चारों ही मैच जीते हैं. हालांकि इस मैच में दोनो में से किसी एक का यह रिकॉर्ड टूटने वाला है.

कहां देख सकेंगे IND vs SA मैच?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का पहला मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 

IND vs SA के बीच मैच का लाइव स्ट्रीम कहां होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच जियो होटस्टॉर ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा. 

IND vs SA मैच कहां होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs SA मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच रविवार की शाम 7 बजे शुरु होगा. 

कितने बजे होगा IND vs SA मैच का टॉस?

दोनों देशों के बीच टॉस भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे होगा.

IND vs PAK संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन,  कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

सम्बंधित खबर

Recent News