menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs SL: टीम इंडिया का विश्व कप 203 में लगातार 7वीं जीत, 302 रनों से दी श्रीलंका को करारी मात

IND vs SL: वनडे विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत लगातार जीत दर्ज कर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आज के मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हराया है. टीम इंडिया ने 302 रन से रौंदकर विश्व कप में लगातार 7वीं बार जीत का परचम लहराया है. इस जीत […]

Calendar Last Updated : 02 November 2023, 09:02 PM IST
Share:

IND vs SL: वनडे विश्व कप 2023 के मुकाबले में भारत लगातार जीत दर्ज कर रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आज के मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह हराया है. टीम इंडिया ने 302 रन से रौंदकर विश्व कप में लगातार 7वीं बार जीत का परचम लहराया है. इस जीत के साथ भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल , विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचाया. भारत ने श्रीलंकाई टीम के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा था जिसे पूरा किए बिना महज 55 रन पर ढेर हो गई. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए हैं. शमी के प्रदर्शन को देखते हुए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.

मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने जश्न मनाया, देखें वीडियो-

सम्बंधित खबर

Recent News