menu-icon
The Bharatvarsh News

IND A vs AFG A: अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू की कसर पूरी करने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ट्राई-सीरीज के दूसरे हाई-वोल्टेज मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय युवा ब्रिगेड का सामना अफगानिस्तान ए से होगा. यह मुकाबला गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

Calendar Last Updated : 11 June 2026, 09:51 AM IST
Share:

नई दिल्ली: श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में हार के मुंह से जीत छीनने वाली इंडिया ए की टीम अब अपने अगले मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्राई-सीरीज के दूसरे हाई-वोल्टेज मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय युवा ब्रिगेड का सामना अफगानिस्तान ए से होगा. यह मुकाबला गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस की निगाहें एक बार फिर भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी सबकी निगाहें

इस ट्राई-सीरीज में पूरी दुनिया के क्रिकेट पंडितों की नजरें जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा जमी हैं. वह हैं बाएं हाथ के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी। 15 साल की उम्र में इंडिया ए टीम में जगह बनाने वाले वैभव को मौजूदा दौर में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ा  खोज माना जा रहा है.

शानदार टाइमिंग और क्लासिकल शॉट्स

श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अपना लिस्ट-ए मैच में डेब्यू किया था. जिसे लेकर फैंस में भारी उत्सुकता थी. हालांकि, वैभव अपनी पहली पारी में केवल 14 रन ही बना सके. भले ही उनका स्कोर छोटा रहा. लेकिन जितनी देर वह क्रीज पर रहे. उन्होंने अपनी शानदार टाइमिंग और क्लासिकल शॉट्स से सबको प्रभावित किया. पहले मैच की झिझक दूर होने के बाद अब अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर्स के खिलाफ वैभव की तकनीक और आक्रामकता का असली इम्तिहान होने वाला है.

ऋतुराज के शतक ने दिलाई थी जीत

टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंडिया ए ने मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ एक बेहद रोमांचक और नाटकीय जीत दर्ज की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक की बदौलत 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे (74 रन) की बेहतरीन पारी के दम पर मेजबान टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी.

मैच में वापस ला खड़ा किया

एक समय भारतीय तेज गेंदबाज विशेषकर अंशुल कंबोज, काफी महंगे साबित हो रहे थे. ऐसे में भारतीय स्पिन जोड़ी आयुष बडोनी (2/46) और अनुकूल रॉय (2/49) ने कमाल की कसी हुई गेंदबाजी की और आखिरी ओवरों में विकेट चटकाकर टीम इंडिया को मैच में वापस ला खड़ा किया और जीत दिलाई.

पिच पर रन बनाना आसान नहीं

अफगानिस्तान ए के खिलाफ आज होने वाले इस मुकाबले में दांबुला की पिच पर रन बनाना आसान नहीं होगा. जहां स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद है. तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

सम्बंधित खबर

Recent News