menu-icon
The Bharatvarsh News

'भारतीय जोंटी रोड्स हैं....' टी दिलीप बोले सेमीफाइनल का टर्निंग पॉइंट बना वो कैच

भारत की जीत के बाद फिल्डिंग कोच टी दिलीप ने भारत के एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. उन्होंने विश्व कप में खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना की है.

Calendar Last Updated : 10 March 2026, 12:20 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में विश्व की नंबर वन टीम में शुमार है. हाल में टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत के हालिया जीत में सिर्फ बल्लेबाजों और गेंदबाजों का ही नहीं, बल्कि फील्डिंग का भी बड़ा योगदान रहा है.

मैदान पर लिए गए शानदार कैच और तेज फील्डिंग ने कई मुकाबलों का रुख बदल दिया. टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का मानना है कि खिलाड़ियों की मेहनत और आक्रामक फील्डिंग मानसिकता ने भारत की जीत की राह आसान की है. 

अक्षर पटेल के कैच की विशेष सराहना

टी दिलीप ने इस दौरान भारत के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात की जिसकी कोई चर्चा नहीं करता है लेकिन उसने पिछले कुछ सालों से भारत के लिए कई अहम कैच पकड़े हैं. वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं.  दिलीप ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लिए गए शानदार कैच का खास जिक्र किया.

यह कैच अक्षर पटेल ने लिया था, जिसे दिलीप ने बेहद मुश्किल और र्टनिंग प्वॉइंट वाला कैच बताया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अक्षर को टीम का 'जोंटी रोड्स' कहा. उनकी फुर्ती और फील्डिंग क्षमता ने उस मैच में टीम को बड़ी सफलता दिलाई थी.

फील्डिंग के प्रति बदला दृष्टिकोण

दिलीप ने बताया कि पिछले दो सालों में भारतीय टीम में फील्डिंग को लेकर सोच में बड़ा बदलाव आया है. अब खिलाड़ी सिर्फ रन बचाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आक्रामक अंदाज में मौके बनाकर मैच का रुख बदलने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार आने वाले समय में भारतीय टीम की फील्डिंग और भी ज्यादा तेज और आक्रामक दिखाई देगी.

2021 से टीम इंडिया के साथ जुड़े टी दिलीप

दिलीप 2021 में भारतीय टीम से जुड़े थे, जब राहुल द्रविड़ टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. तब से उन्होंने टीम को कई बड़े खिताब जीतते देखा है, जिनमें आईसीसी टी20 विश्व कप 2024, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल हैं. इन सफलताओं के दौरान टीम की फील्डिंग लगातार मजबूत हुई और कई मैचों में निर्णायक साबित हुई.

सम्बंधित खबर

Recent News