menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2023: सोशल मीडिया पर भी छाई चेन्नई सुपर किंग्स, दूसरे स्थान पर रही गुजरात टाइटंस

IPL 2023 का खिताब जीतने वाली महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से नंबर वन बनी है। इस बार यह बादशाहत क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर हासिल की है। सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स की धूम दिखी। फैंस का जितना हुजूम क्रिकेट के मैदान पर देखने […]

Calendar Last Updated : 26 June 2023, 05:47 PM IST
Share:

IPL 2023 का खिताब जीतने वाली महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से नंबर वन बनी है। इस बार यह बादशाहत क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर हासिल की है। सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स की धूम दिखी। फैंस का जितना हुजूम क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिला उतना ही सोशल मीडिया पर फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट किया।

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की ट्रॉफी पर पांच बार कब्जा चुकी है। चेन्नई के साथ – साथ मुंबई इंडियंस ने भी 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2, तो हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और गुजरात टाइटंस ने 1-1 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

मैदान के आंकड़ों से दूर सोशल मीडिया की फील्ड में भी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इतिहास रचा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस सीजन सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स की ही बात की गई है। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को 7.6 मिलियन बार सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर मेंशन किया गया है। 98 मिलियन इंगेजमेंट के साथ सीएसके सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली टीम है। इस सीजन चेन्नई की टीम जिस भी ग्राउंड पर खेलने गई वह स्टेडियम येलो कलर से भरा दिखा।

सीएसके के बाद सोशल मीडिया पर जिस टीम की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है गुजरात टाइटंस। गुजरात टाइटंस आईपीएल के इस सीजन की रनरअप रही है। रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर गुजरात से आईपीएल की ट्रॉफी छीन ली थी। सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस का भी दबदबा दिखा। गुजरात टाइटंस को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 6.2 मिलियन बार मेंशन किया गया। गुजरात को 53 मिलियन इंगेजमेंट मिला।

सम्बंधित खबर

Recent News