menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2023: विराट कोहली पर नवीन उल हक ने किया जोरदार पलटवार, मुकाबले के बीच दोनों खिलाड़ियों में हुआ था बवाल

IPL 2023 : सोमवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच जमकर विवाद हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान नवीन और कोहली के बीच दो बार जमकर गहमा गहमी हुई।बता दें […]

Calendar Last Updated : 02 May 2023, 03:39 PM IST
Share:

IPL 2023 : सोमवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच जमकर विवाद हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान नवीन और कोहली के बीच दो बार जमकर गहमा गहमी हुई।
बता दें कि लखनऊ की पारी के 17वें ओवर के दौरान पहली बार नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच विवाद हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 18 रन से मुकाबला जीतने के बाद दोनों खिलाड़‍ियों के बीच हाथ मिलाते समय भी एक बार फिर जोरदार विवाद हुआ। फिर इसके बाद विराट कोहली का लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर से भी टकराव हुआ और BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने इन तीनों खिलाड़‍ियों पर आचार संहिता का उल्‍लंघन करने पर भारी- भरकम जुर्माना ठोका है।


बैंगलोर के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने मुकाबले के बाद अपने इंस्‍टाग्राम अकॉउंट पर एक तंज भरी स्‍टोरी शेयर की थी। अब नवीन उल हक ने सोशल मीडिया के माध्यम से विराट कोहली पर तगड़ा पलटवार किया है। अफगानिस्‍तान के इस तेज गेंदबाज ने अपने इंस्‍टाग्राम पर स्‍टोरी शेयर करते हुए एक तंज भरा संदेश लिखा, जो कि विराट कोहली को निशाना बनाते हुए समझ आ रहा है।


गौरतलब है कि नवीन उल हक ने अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर लिखा है कि, “आप जिसके हकदार हो, वो आपको मिला और ऐसा ही होता है व ऐसा ही होगा।” इससे पहले नवीन और गंभीर के साथ हुई झड़प के बाद विराट कोहली ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी अपडेट की थी। उसमें विराट ने लिखा था कि, “हर चीज जो हम सुनते हैं, वो विचार है तथ्‍य नहीं। हर चीज जो हम देखते हैं, वो नजरिया है, सच्‍चाई नहीं।”


34 वर्षीय विराट कोहली और नवीन के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 17वें ओवर में विवाद शुरू हुआ था। विराट कोहली ने अपने जूते की तरफ इशारा करते हुए नवीन की किरकिरी करने का प्रयास किया था। मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमें जब हाथ मिलाने के लिए आमने- सामने आईं, तो वहां एक बार फिर विराट और नवीन के बीच बातचीत हुई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस जीत के साथ ही IPL 2023 की अंक तालिका में पांचवां स्‍थान प्राप्त कर लिया है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News