menu-icon
The Bharatvarsh News

RCB vs GT Final: बेंगलुरु-गुजरात के बीच होगी खिताबी जंग, IPL 2026 फाइनल को कब और कहां देख सकेंगे लाइव?

आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में RCB और GT के बिच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसे आप घर बैठे फ्री में देंख सकते हैं. इसके लिए आपको इम कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे.

Calendar Last Updated : 31 May 2026, 09:28 AM IST
Share:

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ग्रैंड फिनाले आज रविवार, 31 मई को खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच यह रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है. फैंस इस बड़े मैच का लुत्फ घर बैठे आराम से उठा सकते हैं.

मैच कब और कहां होगा?

RCB बनाम GT IPL 2026 फाइनल आज शाम 7:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए 7:00 बजे मैदान पर उतरेंगे. गौरतलब हो आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में जीटी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. इस सीजन दोनों टीमें शानदार फॉर्म में रहीं हैं, इसलिए आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है.

टीवी पर लाइव कैसे देखें?

मैच का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा. जहां हिंदी और इंग्लिश के अलावा  तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी. आप निम्न चैनलों पर मैच का मजा ले सकते हैं:

Star Sports 1
Star Sports 1 Hindi
Star Sports 2
Star Sports 2 Hindi
Star Sports 3

फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का सबसे आसान तरीका

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी. अच्छी खबर यह है कि Jio के कुछ रिचार्ज प्लान के साथ आपको यह स्ट्रीमिंग पूरी तरह फ्री मिल जाएगी. Jio का ₹399 या ₹200 वाला प्लान हो तो JioHotstar पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का पूरा मजा उठाएं. 

मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या टैबलेट पर आसानी से देख सकते हैं. आज का फाइनल मैच सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला है. चाहे स्टार स्पोर्ट्स पर टीवी देखें या JioHotstar पर फ्री स्ट्रीमिंग, इस मैच का रोमांच जरूर एंजॉय करें.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, रासिख सलाम.

इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड

GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

सम्बंधित खबर

Recent News