menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर फिर चर्चा तेज! IPL 2026 में गेंद बदलने के नियम में आया नया ट्विस्ट

बुधवार को IPL शुरु होने से पहले मुंबई में आयोजित कप्तानों की बैठक में कई अहम फैसलों और नियमों पर विस्तार से बातचीत हुई, जिनका असर इस सीजन के खेल के तरीके पर साफ दिखाई दे सकता है.

Calendar Last Updated : 26 March 2026, 10:30 AM IST
Share:

नई दिल्ली: फैंस का सबसे पसंदीदा लीग आज से दो दिनों बार शुरु हो जाएगा. IPL 2026 के 19वें सीजन का आरंभ 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत से होने वाली है. लेकिन उससे पहले नियमों में किए गए बदलावों ने इसे लेकर चर्चा तेज कर दी है. बुधवार को आईपीएल शुरु होने से पहले मुंबई में आयोजित कप्तानों की बैठक में कई अहम फैसलों और नियमों पर विस्तार से बातचीत हुई, जिनका असर इस सीजन के खेल के तरीके पर साफ दिखाई दे सकता है.

यह बैठक BCCI के मुख्यालय में आयोजित की गई, जहां मैच रेफरी प्रमुख जवागल श्रीनाथ और अंतरराष्ट्रीय अंपायर नितिन मेनन ने कप्तानों को नियमों की जानकारी दी. 10 में से 9 टीमों के कप्तान इसमें शामिल हुए, जबकि पैट कमिंस की जगह ईशान किशन ने इसमें हिस्सा लिया.

गेंद बदलने के नियम पर फोकस

बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा गेंद बदलने के नियम को लेकर हुई. नए नियम के अनुसार, दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम 10 ओवर पूरे होने के बाद केवल एक बार गेंद बदलने का अनुरोध कर सकती है. हालांकि इससे पहले अगर गेंद खराब या गीली हो जाती है, तो अंपायर अपने विवेक से उसे बदल सकते हैं.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बहस तेज

इस दौरान IPL के सबसे प्रसिद्ध इंपैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा हुई.  इम्पैक्ट प्लेयर नियम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहा. कई कप्तानों ने इसके खेल पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई.

तो कुछ का मानना है कि इससे ऑलराउंडर की भूमिका कमजोर होती है. इसके बावजूद बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नियम 2027 तक लागू रहेगा.

अक्षर-रोहित ने की थी आलोचना

इंपैक्ट प्लेयर रूल एक ऐसा नियम है जोकि हमेशा ही चर्चा में रता है. इसे लेकर अक्सर ही बहस छिड़ी रहती है. कई दिग्गजों ने इस नियम की आलोचना की थी. इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस नियम की जमकर आलोचना की थी.

अक्षर ने कहा कि उन्हें ये नियम बिलकुल भी पसंद नहीं है क्योंकि वह खुद भी एक ऑलराउंडर हैं और इस नियम के बाद गेम में ऑलराउंडर की जरूरत ही क्या बच जाती है इतना ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा ने भी इस नियम की आलोचना की थी. 

अन्य नियमों में बदलाव

बैठक में बल्ले की जांच, जानबूझकर शॉर्ट रन, बाउंड्री के पास फील्डिंग और अंपायर रिव्यू से जुड़े नियमों में भी बदलावों की जानकारी दी गई. इन बदलावों का उद्देश्य खेल को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है.

सम्बंधित खबर

Recent News