menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: कोहली का हुआ 'KING MODE' ऑन! शुरु की IPL 2026 की धमाकेदार प्रैक्टिस, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. दरअसल आईपीएल 2026 शुरु होने से पहले से विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.

Calendar Last Updated : 11 March 2026, 03:19 PM IST
Share:

IPL 2026: सूर्या कुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम किया. टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है. इस जीत के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आगामी आईपीएल सीजन पर टिक गई हैं.

खास तौर पर प्रशंसक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मैदान पर एक बार फिर से देखने के लिए उत्सुक हैं. इसी बीच कोहली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. 

कोहली ने साझा किया अभ्यास का वीडियो

बता दें भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'IPL 2026' कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

इस वीडियो में कोहली लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की इनडोर ट्रेनिंग सुविधा में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं. अब कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी आरसीबी 

गौरतलब है कि अठारह सालों के इंतजार के बाद विराट कोहली की आरसीबी ने पिछले साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. पिछले साल ट्रॉफी जीतने के बाद अब फ्रेंचाइजी इस साल अपने ट्रॉफी का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इंटरनेशनल क्रिकेट में इस प्रारूप से संन्यास ले चुके विराट कोहली फ्रेंचाइजी का मुख्य हिस्सा हैं. टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की रणनीति लेकर इस सीजन उतरेगी. 

घरेलू मैदान पर अहम मुकाबले

आगामी सीजन में आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम  में पांच मुकाबले खेलेगी. इसके अलावा टीम कुछ मैच मेजबान के तौर पर रायपुर में भी खेलेगी. ऐसे में टीम और फैंस दोनों को उम्मीद है कि कोहली की मौजूदगी में आरसीबी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेगी.

सम्बंधित खबर

Recent News