menu-icon
The Bharatvarsh News

जम्मू-कश्मीर ने सालों का इंतजार खत्म किया, पहली बार बनी रणजी ट्रॉफी विजेता, कामरान इकबाल 160, 633 रनों की लीड से ड्रॉ हुआ मैच

आज भारत की घरेलू टीम जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम ने यह कारनामा हुबली के केएससीए स्टेडियम में किया. सालों के इंतजार के बाद अब जातकर जम्मू कश्मीर का सपना पूरा हुआ है.

Calendar Last Updated : 28 February 2026, 04:14 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक नई कहानी लिखी जा चुकी है. आज भारत की घरेलू टीम जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम ने यह कारनामा हुबली के केएससीए स्टेडियम में किया. सालों के इंतजार के बाद अब जातकर जम्मू कश्मीर का सपना पूरा हुआ है. जम्मू-कश्मीर ने इस फाइनल में अविश्वसनीय काम करते हुए आठ बार की चैंपियन कर्नाटक टीम को मात दी और पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब  अपने नाम किया. 

यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि जम्मू और कश्मीर के लिए संघर्ष, धैर्य और विश्वास की मिसाल बनकर सामने आई है. बता दें बता दें मैच में जम्मू कश्मीर ने पांचवें दिन चार विकेट के नुकसान पर 342 रन बनाकर पारी की घोषित कर दी. इसके साथ ही मैच ड्रॉ हो गया. कश्मीर की जीत में सबसे बड़ा योगदान नाबाद रहे कामरान इकबाल का रहा है जिन्होंने दूसरी पारी में160 रन की पारी खेली. इसमें उनका साथ साहिल लोत्रा ने दिया, उन्होंने भी इस दौरान अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक जड़ा. 

सामूहिक प्रदर्शन बना ताकत

जम्मू-कश्मीर की सफलता किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि यह पूरी टीम के योगदान का नतीजा थी. कप्तान पारस डोगरा ने रणजी में 10,000 रन पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. वहीं उनके साथ यावर हसन, अब्दुल समद और कन्हैया वधवान ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. इसके साथ ही तेज गेंदबाज औकिब नबी ने सीजन में सातवीं बार पांच विकेट लेकर सेमीफाइनल और फाइनल में जीत की नींव रखी. 

बेअसर दिखी कर्नाटक 

आठ की चैंपियन रही कर्नाटक की टीम फाइनल मुकाबले में बेअसर दिखाई दी. अनुभव से भरपूर कर्नाटक टीम जम्मू कश्मीर के आगे फुद्दु सी लग रही थी. कर्नाटक की ओर से केवल मयंक अग्रवाल ही प्रभावी रहे उन्होंने 160 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज असरदान नहीं दिखा. अंतिम दिन कर्नाटक एक भी विकेट नहीं ले पाया.

ड्रॉ हुआ मैच 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणजी का फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त ने जम्मू और कश्मीर को चैंपियन बना दिया. दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कमरान इकबाल ने 160 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि साहिल लोत्रा ने भी साथ देते हुए अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक (101 रन) जड़ा. दोनो बल्लेबाज इस दौरान नाबाद रहे.  टीम ने मैच में कुल 633 रनों की बढ़त बनाई थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News