menu-icon
The Bharatvarsh News

India VS USA : T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले जसप्रीत बुमराह बीमार, ये खिलाड़ी होंगे रिप्लेसमेंट

जसप्रीत बुमराह बुखार के कारण USA के खिलाफ भारत के T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर रह सकते हैं. उनकी जगह भारतीय टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर 2024 के T20 वर्ल्ड कप बॉलर की वापसी होगी.

Calendar Last Updated : 07 February 2026, 04:09 PM IST
Share:

नई दिल्लीः शनिवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में भारत जसप्रीत बुमराह के बिना खेल सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाज को बुखार हो गया है. मैनेजमेंट उन्हें जल्दबाजी में वापस मैदान पर उतारने के मूड में नहीं है. बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने कल शाम चोटिल हर्षित राणा की जगह ली थी.

ट्रेनिंग में नहीं दिखे बुमराह

बुमराह भारत के मैच से पहले की प्रैक्टिस के दौरान दिखे थे, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग नहीं की. यह खबर अच्छी नहीं है, क्योंकि वाशिंगटन सुंदर अभी भी NCA से क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं. सिराज कल रात भारतीय टीम से जुड़े और लगभग दो साल बाद अपना पहला T20I खेलने के लिए तैयार हैं.

ईशान किशन लेंगे संजू की जगह

इस बीच ईशान किशन, अभिषेक शर्मा के साथ भारत के ओपनर के तौर पर संजू सैमसन की जगह लेंगे. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 और 103 रन बनाकर भारत की T20I टीम में शानदार वापसी की थी. अगर यह काफी नहीं था, तो ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाकर अपनी फॉर्म जारी रखी, जिसमें सात चौके शामिल थे.

दूसरी बार लगातार खिताब जीतने पर नजर

मौजूदा चैंपियन भारत लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर नजर गड़ाए हुए है. अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो वे न सिर्फ लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनेंगे, बल्कि अपने घर में ट्रॉफी उठाने वाली भी पहली टीम होंगे. लगभग 15 साल पहले भारत 50 ओवर का वर्ल्ड कप घर पर जीतने वाली पहली टीम बनी थी, जब एमएस धोनी की 2011 की टीम ने इतिहास रचा था. फैंस के दिल में बस एक ही चाह है कि यह यंग टीम अपनी फॉर्म बरकरार रखे और विश्च कप जीत ले.

सम्बंधित खबर

Recent News