menu-icon
The Bharatvarsh News

Mumbai: सचिन तेंदुलकर को बनाया गया महाराष्ट्र का स्माइल एंबेसडर

Mumbai: मुंह की स्वच्छता को बढ़ावा देने से जुड़े एक अभियान के तहत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को महाराष्ट्रतिल स्वच्छ सम्मुख अभियान का स्माइल एंबेसडर बनाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक समझौते में हस्ताक्षर करते हुए तेंदुलकर को अगले 5 सालों के लिए इस अभियान का ब्रांड […]

Calendar Last Updated : 30 May 2023, 03:45 PM IST
Share:

Mumbai: मुंह की स्वच्छता को बढ़ावा देने से जुड़े एक अभियान के तहत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को महाराष्ट्रतिल स्वच्छ सम्मुख अभियान का स्माइल एंबेसडर बनाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक समझौते में हस्ताक्षर करते हुए तेंदुलकर को अगले 5 सालों के लिए इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

स्वच्छ मुख अभियान क्या है?

यह एक राष्ट्रीय अभियान है जिसके तहत इंडियन डेंटल एसोसिएशन भारतीयों को मौखिक स्वास्थ्य अर्थात मुख संबंधित स्वच्छता के बारे में जागरूक करता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि लोग स्वच्छ मुख्य की आदतों से परिचित हो जिससे शरीर में होने वाले अन्य विकारों से निजात पाया जा सके। यदि मुख स्वच्छ होगा तो शरीर भी बीमारी मुक्त रहेगा।

यह अभियान कब से चल रहा है?

स्वच्छ मुक्त अभियान की शुरुआत स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 को हुई। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को सहकार करने के प्रयासों के तहत इस अभियान की शुरुआत हुई जिसके सफल कार्यान्वयन के लिए प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से इससे जुड़ने की अपील की।

अभियान का उद्देश्य

अभियान का उद्देश्य है कि लोग मुंह से संबंधित बीमारियों के बारे में जाने और उनसे बचने के उपायों को समझें। असमय दांतो का टूट जाना, पेरियोडोंटल (गम) रोग, गले के कैंसर, दांत अस्वस्थता आदि से लोगों को बचाना इस अभियान का उद्देश्य है

सम्बंधित खबर

Recent News