ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर रचा इतिहास, यह रिकोर्ड तोड़ा

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को रोमंचक मैचों का सिलसिला जारी है. आज के मैच में अफगान टीम की शुरुआत अच्छी रही. वहीं न्यूजीलैंड ने इस शुरुआत को दुख में बदल दिया.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X

चेन्नई: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 चल रहा है. टूर्नामेंट के दूसरे दिन चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में एक और रोमांचक मैच देखने को मिला. अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया. इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ने बड़े रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा. कीवी टीम ने सिर्फ 17.5 ओवर में 183 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करके इतिहास रचा. वहीं अफगान टीम ने ICC टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल बनाकर भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

अफगानिस्तान 

इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अफगान टीम की शुरुआत अच्छी रही. मिडिल ऑर्डर में गुलबदीन नैब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक मजबूत टोटल तक पहुंचाया. गुलबदीन नैब ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आक्रामक शॉट खेले. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंदों में 27 रन, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंदों में 29 रन और दरवेश रसूली ने 13 गेंदों में 20 रनों की उपयोगी पारी खेली. इन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए.

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र को भी एक-एक विकेट मिला. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की शुरुआत खराब रही. ओपनर फिन एलन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रचिन रवींद्र अपना खाता भी नहीं खोल पाए. शुरुआती झटकों के बाद, टिम सीफर्ट ने पारी को संभाला और शानदार बैटिंग की. सीफर्ट ने 42 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनका अर्धशतक जीत की नींव साबित हुआ.

ग्लेन फिलिप्स की आक्रामक पारी

सीफर्ट के बाद, ग्लेन फिलिप्स ने भी आक्रामक बैटिंग की. उन्होंने 25 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके बाद मार्क चैपमैन ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए. आखिर में डेरिल मिशेल ने 14 गेंदों में नाबाद 25 रन और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए. राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर पाए.

भारत का रिकॉर्ड टूटा

पहले T20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम था. 2007 में भारत ने न्योजीलैंड के खिलाफ 180 रन बनाए थे, लेकिन अब अफगानिस्तान ने 182 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

न्यूजीलैंड ने बनाया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. यह पहली बार है जब किसी कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 170 से ज्यादा रनों का टारगेट सफलतापूर्वक हासिल किया है. वहीं, अफगानिस्तान अपने पिछले 24 टी20 मैचों में 180 से ज्यादा रन बनाने के बाद कभी नहीं हारा था, इस मैच में हार गया.

Tags :