menu-icon
The Bharatvarsh News

एक सीरीज रिकॉर्ड अनेक, रो-को के लिए रिकॉर्ड तोड़ साबित होगी न्यूजीलैंड सीरीज; रोहित-विराट के निशाने पर होंगे तेंदुलकर और कैलिस

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में रो-को का जलवा देखने को मिल सकता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज के दौरान क्रमशः जैक्स कैलिस और सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Calendar Last Updated : 11 January 2026, 10:19 AM IST
Share:

Virat Kohli: भारत की न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मैच गुजरात के वडोदरा में खेला जाना है. इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच राजकोट और इंदौर में होंगे. इस मैच के शुरु होने से पहले आपको बता दें कि विराट कोहली कई रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब हैं. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में अपने आइडल सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वहीं रोहित शर्मा इस सीरीज में एक अहम मुकाम हासिल करने के काफी करीब हैं. भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम भारत के दौरे पर है. 

विराट कोहली: रिकॉर्ड्स के बेहद करीब

विराट कोहली इस सीरीज में कई बड़ी उपलब्धियों के करीब हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में उन्होंने अब तक कुल 1,657 रन बनाए हैं. इस प्रतिद्वंद्विता में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1,750 रन बनाए थे. यानी कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 94 रनों की जरूरत है.

अगर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की बात करें तो कोहली के नाम कुल 27,975 अंतरराष्ट्रीय रन हैं. उन्हें 28,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 25 और रन चाहिए. अगर वह इस सीरीज में यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा से भी कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे.

निकलेंगे कुमार संगाकारा से आगे

इतना ही नहीं, संगकारा के करियर में कुल 28,016 रन हैं. कोहली को उनसे आगे निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए सिर्फ 42 रन चाहिए.

जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड पर रोहित की नजर 

कोहली के बाद रोहित शर्मा भी इस सीरीज में कई रिकॉर्ड तोड़ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम 11,516 रन हैं. वह जैक्स कैलिस के 11,579 रन से सिर्फ 64 रन पीछे हैं. अगर रोहित इस सीरीज में 64 रन बना लेते हैं तो वह ऑल टाइम वनडे रन लिस्ट में नौवें से आठवें स्थान पर पहुंच जाएंगे. मौजूदा समय में रोहित आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिस कारण उनके लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान होगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News