menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL खेलने के लिए PSL छोड़ भाग रहे विदेशी खिलाड़ी, मोहसिन नकवी ने दी कड़ी चेतावनी 'खिलाड़ियों पर होगी कानूनी कार्रवाई'

पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग के बीच प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है. अब खिलाड़ियों के फैसलों में भी साफ नजर आने लगी है कि वह पीएसएल से ज्यादा आईपीएल को वरीयता दे रहे हैं.

Calendar Last Updated : 23 March 2026, 11:22 AM IST
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग के बीच प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है. अब खिलाड़ियों के फैसलों में भी साफ नजर आने लगी है कि वह पीएसएल से ज्यादा आईपीएल को वरीयता दे रहे हैं. कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आखिरी समय में पीएसएल को आईपीएल के लिए छोड़ रहे हैं. खिलाड़ियों के  इस फैसले से विवाद की स्थिति बन रही है और क्रिकेट प्रशासन भी सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया है कि जो खिलाड़ी आखिरी समय में पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होते हैं, उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी. 

PSL की जगह IPL को मिली वरीयता

हाल में कई विदेशी खिलाड़ी पीएसएल की अपेक्षा में आईपीएल को वरीयता दे रहे हैं. इसी कड़ी में श्रीलंका के खिलाड़ी दासुन शनाका ने पीएसएल के लाहौर कलंदर्स से अपना नाम वापस लेकर राजस्थान रॉयल्स का दामन थाम लिया है. उन्हें टीम में चोटिल सैम कुरेन के स्थान पर लिया गया है.  इससे पहले भी वे आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल चुके हैं.

शनाका से पहले ब्लेसिंग मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार खत्म कर KKR ज्वाइन किया था. यह मौका उन्हें मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद मिला. इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों ने भी निजी कारणों का हवाला देकर PSL से नाम वापस लिया है.

खिलाड़ियों को धमकी दे रहे नकवी

खिलाड़ियों के इस रुख से परेशान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब खिलाड़ियों को धमकी देना शुरु कर दिया है. नकवी ने कहा कि पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था, जब कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था. 

इस बार भी नियमों के अनुसार खिलाड़ियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि लीग को स्थगित करना संभव नहीं है क्योंकि कैलेंडर पहले से व्यस्त है.

लीग टकराव की स्थिति

पीएसएल 26 मार्च से शुरू हो रही है, जबकि आईपीएल उससे दो दिन बाद शुरू होगा. ऐसे में खिलाड़ियों के सामने दोनों लीगों के बीच चयन का दबाव बना हुआ है. खिलाड़ी बिना किसी झिझक के आईपीएल को चुन रहे हैं. यह लगातार दूसरा साल है जब दोनों लीगों के शेड्यूल टकराने की स्थिति बन रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News