व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट ट्रंप की लियोनेल मेसी से मुलाकात, तारिफों के बांध दिए पुल, ईरान युद्ध के बारे में किया जिक्र

फुटबॉल के इतिहास में शुक्रवार को एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल  देखने को मिला. MLS की चैंपियन टीम इंटर मियामी ने व्हाइट हाउस में दस्तक दी. सबसे खास प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और लियोनेल मेसी की मुलाकात रही...

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X

पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए MLS कप जीतने वाली इस टीम को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने प्रेसिडेंट ट्रंप को इंटर मियामी के रंगों की निशानी वाला एक जड़ा हुआ गुलाबी फुटबॉल गिफ्ट किया. आपको बता दें कि इंटर मियामी ने पिछले साल दिसंबर में खिताबी मुकाबले में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का टाइटल अपने नाम किया था. 2023 के मध्य में भारी उत्साह के बीच मियामी से जुड़ने वाले सुपरस्टार मेसी को लगातार दूसरे सीज़न के लिए लीग का MVP भी चुना गया था.

मेसी की तारीफों के बांधे पुल

समारोह के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप ने मेसी की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा, "लियो, आप आए, और आप जीत गए और यह करना बहुत मुश्किल है, बहुत, बहुत ही असामान्य है. ट्रंप ने मेसी पर रहने वाले भारी दबाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उनसे हमेशा जीतने की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसा लगभग कोई नहीं कर पाता. मेसी की अहमियत बताते हुए ट्रंप ने कहा, "आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे. आप दुनिया की कोई भी टीम चुन सकते थे, और आपने मियामी जाना चुना."

पॉलिटिक्स से दूर रहे मेसी

यह समारोह वैसे तो खेलों का था, लेकिन कई बार इसका माहौल राजनीतिक हो गया. प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध, वेनेजुएला के हालात, क्यूबा पर संभावित घोषणा और टैरिफ जैसे गंभीर मुद्दों पर भी बात की. हालांकि, हमेशा पॉलिटिक्स से दूर रहने वाले मेसी पूरे इवेंट के दौरान शांत रहे और उन्होंने कुछ नहीं कहा. ट्रंप ने भी मेसी को संबोधित करते हुए अपना ध्यान सिर्फ स्पोर्ट्स पर ही केंद्रित रखा.

दिग्गजों का लगा जमावड़ा

इस कार्यक्रम में लुइस सुआरेज, तादेओ अलेंदे और रोड्रिगो डी पॉल जैसे इंटर मियामी के अन्य स्टार खिलाड़ी भी मौजूद थे. इसके अलावा रिटायर्ड बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज, ट्रंप की कैबिनेट के सदस्य, MLS कमिश्नर डॉन गार्बर और व्हाइट हाउस की वर्ल्ड कप टास्क फोर्स के हेड एंड्रयू गिउलिआनी ने भी शिरकत की.

2022 के वर्ल्ड कप विनर

आठ बार बैलन डी’ओर जीतने वाले और 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले मेसी का सफर अभी जारी है. 38 वर्षीय मेसी से इस गर्मी में एक बार फिर अर्जेंटीना के लिए खेलने की उम्मीद है, जब अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे.

Tags :