अश्विन ने ब्रांड वैल्यू पर उठाए सवाल! क्या ब्रांड वैल्यू के चक्कर में खिलाड़ी जानबूझकर विवाद फैला रहे हैं?

भारतीय क्रिकेट में सोशल मीडिया और फैन कल्चर के बढ़ते प्रभाव पर अब खिलाड़ियों की चिंताएं खुलकर सामने आने लगी हैं. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इस ट्रेंड पर सवाल उठाया है.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X (@gaandfaadtits)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में सोशल मीडिया और फैन कल्चर के बढ़ते प्रभाव पर अब खिलाड़ियों की चिंताएं खुलकर सामने आने लगी हैं. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इस ट्रेंड पर सवाल उठाया है. उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कि क्या कुछ खिलाड़ी अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए जानबूझकर खास तरह की बातें फैलवा रहे हैं. उन्होंने इस प्रवृत्ति को 'बीमारी' बताते हुए इसे खेल के लिए चिंताजनक बताया.

उन्होंने एक प्रोग्राम के दौरान कहा कुछ खिलाड़ी अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए जानबूझकर कुछ खास बातों को सार्वजनिक रूप से फैला रहे हैं. अश्विन ने कुछ खिलाड़ी अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए जानबूझकर कुछ खास बातों को सार्वजनिक रूप से फैला रहे हैं. 

सोशल मीडिया ‘फैन आर्मी’ पर सवाल

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने इंटरनेट पर सक्रिय फैन समूहों की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उनका मानना है कि ये समूह किसी खास खिलाड़ी के पक्ष या विपक्ष में माहौल बनाने का काम करते हैं, जिससे वास्तविक क्रिकेट चर्चा प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड धीरे-धीरे खेल के मूल स्वरूप को बदल रहा है.

ब्रांड वैल्यू बढ़ाने का नया तरीका?

हालांकि अश्विन ने सीधे तौर पर किसी खिलाड़ी पर आरोप नहीं लगाया, लेकिन उन्होंने यह संभावना जरूर जताई कि आज के दौर में खिलाड़ी खुद को एक ब्रांड के रूप में देखते हैं. ऐसे में अपने विचारों को फैलाना या माहौल बनाना उनकी छवि और जनसंपर्क को मजबूत कर सकता है. फिर भी उन्होंने साफ किया कि वे किसी दूसरे खिलाड़ी के खिलाफ नकारात्मक अभियान का समर्थन नहीं करते.

स्टार कल्चर पर तीखी टिप्पणी

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में बढ़ती ‘सुपरस्टार कल्चर’ की भी आलोचना की. उनके अनुसार, अब खेल से ज्यादा खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द कहानियां बनाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट को एक तरह से सिनेमाई अंदाज में पेश किया जा रहा है, जहां प्रदर्शन से ज्यादा छवि पर ध्यान दिया जाता है.

Tags :