menu-icon
The Bharatvarsh News

बिरला ग्रुप ने 16,000 करोड़ में खरीदी रॉयल चैलेंजर्स, आर्यमन बनेंगे चेयरमैन

आदित्य बिरला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करीब 1.78 अरब डॉलर यानी कि 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदने का समझौता किया है.

Calendar Last Updated : 25 March 2026, 08:15 AM IST
Share:

नई दिल्ली: IPL की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां दिग्गज उद्योग समूहों की एंट्री ने क्रिकेट और बिजनेस के मेल को और मजबूत कर दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी अब नए मालिकाना ढांचे के साथ एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है, जिसने खेल जगत में हलचल पैदा कर दी है.

आदित्य बिरला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करीब 1.78 अरब डॉलर यानी कि 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदने का समझौता किया है. इस समूह में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह डील यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ की गई है, जो डियाजियो पीएलसी की सहायक कंपनी है. इस एक्विजिशन में पुरुष और महिला दोनों टीमों की 100% हिस्सेदारी शामिल है.

आर्यमन बिरला की नई भूमिका

इस सौदे के बाद आर्यमन बिरला ने अपने करियर की एक नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें फ्रेंचाइजी का अध्यक्ष बनाया जाएगा. बता दें  वह कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं और बिजनेस के साथ-साथ खेल से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है.

क्रिकेट से रहा है खास नाात

28 वर्षीय आर्यमन बिरला एक पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और नौ प्रथम श्रेणी मैचों में 414 रन बनाए. इस  दौरान उनके नाम एक शतक भी दर्ज है, जो उन्होंने ईडन गार्डन्स में खेला था.

इसके अलावा, उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी हिस्सा लिया. हालांकि बाद में वह क्रिकेट से दूर हो गए थे. लेकिन अब दूसरे रूप में उन्होंने क्रिकेट में कदम रखा है. 

राजस्थान रॉयल्स का रह चुके हैं हिस्सा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्यमन 2018 IPL नीलामी का हिस्सा थे, जहां राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल तो जरूर किया था.

हालांकि, आर्यमन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. इसी दौरान उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया.

मौजूदा भूमिका और विजन

फिलहाल आर्यमन बिरला आदित्य बिरला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि आरसीबी के विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए इस साझेदारी में एक साथ आना एक सौभाग्य की बात है. यह साझेदारी खेल, मीडिया और उपभोक्ता व्यवसायों की गहरी समझ को एक साथ लाती है.

सम्बंधित खबर

Recent News