menu-icon
The Bharatvarsh News

RCB विजय परेड रद्द, बेंगलुरु पुलिस ने नहीं दी ओपन में जीत मनाने की इजाजत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होने वाला विजय परेड को कैंसल कर दिया गया है. हालांकि टीम को शाम में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित कार्यक्रम अभी भी तय है. पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण परेड को रद्द किया गया है.

Calendar Last Updated : 04 June 2025, 01:00 PM IST
Share:

RCB victory Parade: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को 17 साल के लंबे इतंजार के बाद आईपीएल का खिताब जीता. उनकी इस जीत से फैंस में खुशी की लहर है. टीम के जीत के बाद विराट कोहली ने बेंगलुरु में विजय परेड का ऐलान किया था. लेकिन पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के कारण फिलहाल रद्द कर दिया गया है.

टीम को शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा. हालांकि परेड कैंसल होने के वजह से आरसीबी और विराट कोहली के सच्चे प्रशंसकों में निराशा है. ये फैंस भी इस जीत का इंतजार पिछले 17 सालों से कर रहे थे. 

टिकट और पास वालों को ही मिलेगा एंट्री 

शुरुआती योजना के मुताबिक, परेड दोपहर 3:30 बजे विधान सौधा से शुरू होकर शाम 5 बजे चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचनी थी. वहां भव्य समारोह का आयोजन होना था. लेकिन पुलिस की मंजूरी न मिलने से परेड रद्द कर दी गई. अब केवल स्टेडियम में RCB का अभिनंदन होगा. प्रशंसकों को इस बदलाव से निराशा हो सकती है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ टिकट और पास धारकों के लिए है. स्टेडियम में पार्किंग सीमित है. प्रशंसकों को मेट्रो या अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है. बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (CBD) में दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक भीड़ से बचने के लिए कहा गया है.

RCB की ऐतिहासिक जीत

RCB ने 3 जून 2025 को IPL फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया. यह उनकी 18 साल में पहली IPL ट्रॉफी थी. विराट कोहली ने 43 रन बनाए,  वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी 190 रनों का मजबूत स्कोर बनाने में योगदान दिया. इस जीत ने प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म किया. RCB की जीत में गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा. क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके. अन्य गेंदबाजों ने भी अहम विकेट लिए. क्रुणाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. RCB की जीत ने प्रशंसकों में जोश भर दिया. हालांकि परेड रद्द होने से थोड़ी निराशा है, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला समारोह प्रशंसकों के लिए खास होगा.

सम्बंधित खबर

Recent News