menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup में अपनी बादशाहत बरकरार करने उतरेगी अफ्रीकी टीम, क्या टूटेगा रिकॉर्ड; यहां जानें हेड टू हेड, पिच-मौसम की रिपोर्ट

टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी की बुधवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

Calendar Last Updated : 04 March 2026, 09:40 AM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी की बुधवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी साउथ अफ्रीका की टीम अपराजित रहते हुए नॉकआउट स्टेज में प्रवेश कर चुकी है.

एडेन मार्कराम की टीम ने मौजूदा चैंपियन भारत पर 76 रनों की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज को नौ विकेट से आसानी से हराया. वहीं मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड टीम का सुपर 8 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा. टीम ने तीन अंक के साथ सेमीफाइलन में प्रवेश किया है. अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है. 

SA vs WI हेड टू हेड 

ये पहली बार नहीं है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं. इससे पहले भी यह ऐसा कई बार हो चुका है. दोनों टीमों के बीच यह टी20 विश्व कप में छठा मुकाबला है. आंकड़ों की मानें तो इस मैच में अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज पर भारी पड़ सकती है.

क्योंकि, अफ्रीका ने अपना दबदबा दिखाते हुए टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है. पांच के पांच मैचों में कीवी को हार का सामना करना पड़ा. रिकॉर्ड के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है, लेकिन सेमीफाइनल का दबाव हमेशा अप्रत्याशित परिणाम लेकर आता है.

कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज

अगर सेमीफाइनल के दिन कोलकाता के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार इस दिन ईडन गार्डन में धूप और गर्मी रहने की संभावना है. इस दिन का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा. साथ ही बता दें आज कोलकाता में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की पश्चिमी हवाएं चलेंगी. 

ईडन गार्डन की पिच रिपोर्ट

अब यदि कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच सूखी और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 182 है. हालांकि हाल के मुकाबलों में यहां तेज गेंदबाजों ने स्पिनरों की तुलना में ज्यादा विकेट लिए हैं.  पिच की उछाल और तेज आउटफील्ड से स्ट्रोक खेलने में मदद मिलती है, जिससे उच्च स्कोर वाले मुकाबले की संभावना है.

SA vs NZ संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

सम्बंधित खबर

Recent News