menu-icon
The Bharatvarsh News

'अभिषेक की लोकप्रियता से जलते थे...' संजू ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अभिषेक शर्मा संग ओपनिंग पर बोले संजू सैमसन

संजू सैमसन ने अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के साथ अपनी साझेदारी को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है. उन्होंने बताया कि अभिषेक की शुरुआती लोकप्रियता से सभी खिलाड़ी जलते थे.

Calendar Last Updated : 15 March 2026, 10:11 AM IST
Share:

नई दिल्ली: T20 World Cup 2026 के स्टार रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों विश्व कप में अपनी सराहनीय पारी और अपने संघर्षपूर्ण सफर के लिए चर्चा में हैं. इसी दौरान अब संजू ने अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा के साथ अपनी साझेदारी को लेकर दिलचस्प टिप्पणी की है. उन्होंने अभिषेक की जमकर तारीफ की लेकिन इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक की शुरुआती लोकप्रियता से सभी जलते थे. संजू के इस बयान ने सबको हैरान कर दिया. 

शुरुआती दौर में मिली लोकप्रियता से जलते थे...

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अभिषेक शर्मा के सलामी जोड़ीदार हैं. पिछले कुछ समय में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है. अभिषेक शर्मा ने बहुत कम समय में ही भारत में काफी लोकप्रियता पा ली है. 

संजू ने इस पर ही बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि शुरुआती दिनों में अभिषेक की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि टीम के कुछ खिलाड़ी उनसे थोड़ी ईर्ष्या भी करने लगे थे. हर जगह दर्शकों की तालियां अभिषेक के लिए बजती थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को टीम के अहम खिलाड़ी के रूप में साबित कर दिया.

मैदान पर सहज तालमेल

संजू सैमसन ने बताया कि उनकी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी 'ICE-FIRE' की नहीं है बल्कि 'FIRE और FIRE' की है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी मौके के अनुसार आक्रामक भूमिका निभाते हुए बल्लेबाजी करते हैं. 

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजी के दौरान दोनों के बीच संवाद बहुत सरल रहता है. अक्सर वे एक-दूसरे से सिर्फ ये पूछते हैं कि गेंदबाजी कैसी हो रही है. इसके बाद जो खिलाड़ी बेहतर स्थिति में होता है, वह आक्रमण की जिम्मेदारी संभाल लेता है. 

अभिषेक के स्वभाव की भी तारीफ की

सैमसन ने अभिषेक शर्मा की साहसिक बल्लेबाजी और शांत स्वभाव की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अभिषेक न केवल मैदान पर आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी उनका व्यवहार बेहद संतुलित और सकारात्मक रहता है. सैमसन के मुताबिक, उनके साथ बल्लेबाजी करना उन्हें बेहद पसंद है.

संजू की टी20 विश्व कप में धमाकेदार वापसी

पिछले लंबे समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे संजू सैमसन ने टूर्नामेंट में कमाल का कमबैक किया. उन्होंने टूर्नामेंट के आखिरी कुछ अहम मुकाबले में वापसी कर भारत के सिर विश्व कप का खिताब सजा दिया. 

बताते चलें सैमसन ने पांच पारियों में 80.25 के औसत और 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 24 छक्के शामिल हैं. इसके साथ ही वह टी20 विश्व कप में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बन चुके हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News