menu-icon
The Bharatvarsh News

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के 5 लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं शमी-सिराज, जाने अब तक का प्रदर्शन

IND VS AUS: आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है.वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

Calendar Last Updated : 19 November 2023, 09:12 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • ऑस्ट्रेलिया के 5 लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ भारी पड़ शमी-सिराज
  • जाने दोनों गेंदबाजों का अब तक का प्रदर्शन

IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी और फाइनल मुकाबला खेला जाना है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. अब देखना है की इस बार विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ट्रॉफी जीतकर तीसरी बार चैंपियन बनेगा या ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैंपियन. 

इंडियन टीम की बल्लेबाजी हमेशा से बड़ी ताकत रही है, लेकिन इस बार के मुकाबले में बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का दबदबा भी साफ-साफ दिख रही है. बता दें, कि जिस तरह से कभी पाकिस्तान के पास शानदार गेंदबाज थे, उसी तरीके से भारत के पास शमी, बुमराह और सिराज के रूप में बेहतरीन गेंदबाजों की तिगड़ी है. जिसने सभी दिग्गज खिलाड़ियों के मन में डर पैदा कर दिया. 

 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन क्या बोले?

भारतीय गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का कहना है कि टीम इंडिया के पास इस वक्त सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. 'आप जसप्रीत बुमराह से बचते हैं, तो सिराज आउट करता है. सिराज से बचते हैं तो शमी आउट कर देगा और अगर मोहम्मद शमी से भी बच गए तो भारतीय स्पिनर आउट कर देंगे. वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज शोएब अख्तर का कहना है, 'इंडिया रूथलेस साइट हो गई है. अब अपने फास्ट बोलर्स को सेलिब्रेट करें. मैं शामी के लिए बहुत खुश हूं. 

खास रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों को खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर ट्रैविस हेड और डेविड वॉर्नर लेफ्ट हैंडर्स हैं, उनके बाद लोअर ऑर्डर में मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी लेफ्टी हैं. भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज लेफ्टी बैटर्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. 

लेफ्ट हैंडर्स बल्लेबाजों के खिलाफ शमी का प्रदर्शन

मोहम्मद शमी लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ हर अधिकतर मैच में 22 रन पर एक विकेट  लेने वाले गेंदबाज हैं. अपने करियर में उन्होंने 30% विकेट लेफ्ट हैंडर्स खिलाड़ी के लिए हैं. इस बार के वर्ल्ड कप मैच में वो 8 लेफ्टी बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं. इस बार तो वह 4 ही रन और 7 बॉल के अंदर ही एक लेफ्ट हैंड बैटर को पवेलियन का रास्ता दिखा रहे हैं. 

लेफ्ट हैंडर्स बैटर्स के खिलाफ सिराज

भारतीय गेंदबाज सिराज अधिकत्तर मुकाबलों के दौरान वह 21 रन देने में 1 लेफ्टी बैटर को आउट करने में सफल रहे हैं. अपने वनडे करियर मैच के दौरान उन्होंने 35% विकेट लेफ्ट हैंडर्स के लिए हैं. वर्ल्ड कप में भी उन्होंने आधे विकेट लेफ्टी बैटर्स के ही लिए. लेफ्टी के खिलाफ सिराज टूर्नामेंट में हर 18 रन पर विकेट लेते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News