menu-icon
The Bharatvarsh News

IND A vs SA A: दक्षिण अफ्रीका ए के ओपनरों का धमाका, भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई, 19 साल के प्रिटोरियस बने सबसे बड़ी चुनौती

राजकोट में खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने भारत ए के गेंदबाजों की खूब खबर ली. कोलकाता टेस्ट में सीनियर टीम की जीत के बाद अब उसकी ए टीम ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है.

Calendar Last Updated : 19 November 2025, 02:54 PM IST
Share:

India A vs South Africa A: राजकोट में खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने भारत ए के गेंदबाजों की खूब खबर ली. कोलकाता टेस्ट में सीनियर टीम की जीत के बाद अब उसकी ए टीम ने भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है. मैच के पहले दिन ही दक्षिण अफ्रीका ए के दोनों ओपनरों लुहान ड्री प्रिटोरियस और रिवाल्डो मूनसैमी ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए शानदार शतक लगाए और पहले विकेट के लिए 241 रनों की बेहतरीन साझेदारी की.

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने राजकोट की सपाट पिच का पूरा फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. खासकर 19 वर्षीय प्रिटोरियस ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 98 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने भारत ए के गेंदबाजों पर खुलकर प्रहार किए और अपनी पारी में 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. दूसरी ओर रिवाल्डो मूनसैमी ने भी बेहतरीन धैर्य और टाइमिंग का प्रदर्शन करते हुए 123 गेंदों में शतक लगाया. दोनों बल्लेबाज शुरू से अंत तक भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखाई दिए और पावरप्ले हो या स्पिन अटैक किसी ने भी उन्हें परेशान नहीं कर सका.

भारत ए ने इस साझेदारी को तोड़ने के लिए आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन हर गेंदबाज असफल ही रहा. तेज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ प्रभावी नहीं रही और स्पिनर भी पिच से कोई मदद हासिल नहीं कर पाए. लगातार चौकों-छक्कों की बरसात ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा दी है, खासकर तब जब आने वाली सीनियर वनडे सीरीज में भी इन्हीं खिलाड़ियों का सामना करना पड़ सकता है.

हालांकि भारत ए के बल्लेबाजी क्रम ने पिछली पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया है. ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने दो पारियों में 185 की औसत से 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनकी बल्लेबाजी भारत के लिए सकारात्मक संकेत है. इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी उपयोगी रन जोड़े हैं, जबकि अभिषेक शर्मा अब तक बड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. ऐसे में लुहान ड्री प्रिटोरियस की यह तूफानी फॉर्म भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन सकती है. 19 साल का यह युवा बल्लेबाज अपनी आक्रामक शैली के लिए जाना जाता है और इंडिया ए के खिलाफ उसकी पारी ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच पर भी धमाका कर सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News