menu-icon
The Bharatvarsh News

Ind vs Sa: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने की टीम की घोषणा, खेलेंगे ये खिलाड़ी

Ind vs Sa: इस टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने कप्तानी की कमान टेंबा बावुमा को सौंपी है.

Calendar Last Updated : 04 December 2023, 11:33 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने की टीम की घोषणा
  • 15 खिलाड़ियों को दी जगह

Ind vs Sa: भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाले टेस्ट सीरीज मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ने घोषणा की है. इस मुकाबले के लिए इंडियन टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी. इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी टेंबा बावुमा संभालेंगे. 

टेंबा बावुमा को मिली टेस्ट सीरीज की कमान 

बता दें, कि भारत के खिलाफ होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी की कमान टेंबा बावुमा को सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है. जिनमें डी ज़ोर्ज़ी, कीगन पीटरसन, काइल वैरेनी (विकेटकीपर ), ट्रस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 

दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगी दो टेस्ट सीरीज  

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के लिए दो मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 03 से 07 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम 

 

टेंबा बावुमा (कप्तान), डीन एलगर, एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, डी ज़ोर्ज़ी, काइल वैरेनी (विकेटकीपर, बल्लेबाज), मार्को यानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, वियाम मुल्डर, गेराल्ड कोएत्जी, कगीसो रबाडा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज और नंद्रे बर्गर.

सम्बंधित खबर

Recent News