menu-icon
The Bharatvarsh News

RCB के विक्ट्री परेड में मची भगदड़, अनियंत्रित भीड़ के कारण कई की मौत

मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. आरसीबी टीम के सम्मान में विधान सौधा में अनियंत्रित भीड़ जुट गई. प्रवेश द्वारा के पास भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की की वजह से लोगों में भगदड़ मच गई.

Calendar Last Updated : 04 June 2025, 06:44 PM IST
Share:

RCB Victory Parade Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के जीत के जश्न में कर्नाटक सरकार ने चार चांद लगाने का आयोजन किया था. टीम को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. हालांकि इस कार्यक्रम से एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक परेड के दौरान भगदड़ मचने की वजह से सात लोगों की मौत हो गई. वहीं लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं. आरसीबी टीम के सम्मान में विधान सौधा में अनियंत्रित भीड़ जुट गई. प्रवेश द्वारा के पास भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की की वजह से लोगों में भगदड़ मच गई. अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों ने नियम को अनदेखा कर दिया, जिसके कारण यह दुखद घटना घटी. 

उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़ 

RCB टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद जीत हासिल की है, जिसकी वजह से टीम के प्रशंसकों में खुशी की लहर है. वहीं कर्नाटक सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. हालांकि इससे पहले ओपन बस परेड का भी आयोजन किया गया था, लेकिन अनुमान से अधिक भीड़ होने की वजह से उसे कैंसल कर दिया गया. हालांकि इसके बाद भी अनियंत्रित भीड़ खिलाड़ियों को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल के गेट पर पहुंच गए. इस घटना की बात खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्वीकार की है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पांच हजार कर्मियों को तैनात किया गया था. हालांकि भीड़ उम्मीद से ज्यादा पहुंच गई. 

राजनीतिक बयानबाजी तेज  

इस घटना ने जल्दी ही राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है. भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार पर खराब योजना और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. भाजपा की कर्नाटक इकाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की गैर जिम्मेदारी की वजह से कई लोग आज जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई भी खास उपाय नहीं किया गया था. वहीं भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जश्न देखते ही देखते दुःस्वप्न में बदल गया. इसे टाला जा सकता है था लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उन्होंने कहा कि इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News