menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup, IND vs ENG: वानखेड़े पर आज सेमीफाइनल का फैसला! जानिए कैसा होगा मौसम और पिच का मिजाज

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच है. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दोनो टीमों के बीच फाइनल की टिकट के लिए लड़ाई होगी.

Calendar Last Updated : 05 March 2026, 11:30 AM IST
Share:

मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच है. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दोनो टीमों के बीच फाइनल की टिकट के लिए लड़ाई होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को न्यूजीलैंड ने पहले साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

अब भारत-इंग्लैंड में से कोई एक टीम आज फाइनल में पहुंच जाएगी. अब इस मैच वानखेड़े की पिच अहम रोल अदा करेगी. तो आईए जानते हैं कैसी होगी वानखेड़े की पिच- 

तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगी इंडिया-इंग्लैंड 

बता दें यह पहली बार नहीं जब भारत और इंग्लैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में आपस में भिड़ रही  है. इससे पहले भी दोनो टीमें 2 बार से  सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ चुकी हैं. जिनमें से एक मैच इंग्लैंड ने जीता है तो वहीं दूसरा मुकाबला भारत के पक्ष में रहा.

बता दें इंग्लैंड ने साल  2022 में भारत को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. जिसका बदला निकालते हुए भारत ने 2024 में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था.  

कुछ ऐसा होगा मुंबई के मौसम का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में सेमीफाइनल दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से बता दें आज मुंबई का मौसम साफ रहेगा. इस दौरान मुंबई में बारिश होनो की संभावना न के बराबर है.

इसके अलावा बता दें कल मुंबई का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आज ओस और बारिश की संभावना नहीं है. जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

पिच का मिजाज

अब अगर वानखेड़े की पिच की बात करें तो यहां की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है. छोटा ग्राउंड होने के कारण यहां बल्लेबाजों को खासा मदद मिलती है. इसके अलावा वानखेड़े के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 से 190 के बीच रह सकता है. 

यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर असर डाल सकते हैं. दूसरी पारी में ओस गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.

संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

सम्बंधित खबर

Recent News