menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, सीरीज को किया अपने नाम

IND vs AUS: भारतीय टीम इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 3 दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Calendar Last Updated : 01 December 2023, 11:42 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया
  • सीरीज को किया अपने नाम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों कीटी 20 सीरीज का चौथा मैच आज  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के  शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर कर इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी थमाई. भारत ने पहले खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान के साथ 174 रन का शानदार लक्ष्य दिया. जवाबी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना पाई और सीरीज भी हार गई. 

भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों ने इतना किया स्कोर 

भारतीय टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 37, और जितेश शर्मा ने 35 रन का स्कोर किया.वहीं ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए इन खिलाड़ियों ने झटके विकेट 

इस मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने 3 और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ को 2-2 विकेट की सफलता मिली. वहीं एरोन हार्डी को एक विकेट मिला. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपने अंतिम आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन ही जोड़ पाई और पांच विकेट गंवा बैठी. इस कारण भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका.

ऑस्ट्रेलिया के लिए इन खिलाड़ियों ने जोड़े इतने रन 

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाबाद रहते हुए सबसे अधिक 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए. वहीं  ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का स्कोर दिया. साथ ही बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन बनाए. 

भारत को स्पिनरों ने दिलाई सफलता 

भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान स्पिनर गेंदबाजों का रहा. ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने झटके. इस दौरान अक्षर पटेल ने 3 और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए. वहीं रवि बिश्नोई और आवेश खान को 1-1 विकेट हासिल हुआ. लेकिन, भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट लिए. 

सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा  

भारतीय टीम इस पांच मैच की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 3 दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. 

सम्बंधित खबर

Recent News