menu-icon
The Bharatvarsh News

Virat Kohli 50th: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 50वां शतक किया पूरा

Virat Kohli 50th: बुधवार को किंग कोहली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान इतिहास रच दिया.

Calendar Last Updated : 15 November 2023, 06:06 PM IST
Share:

Virat Kohli 50th: बुधवार को किंग कोहली ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2023 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान इतिहास रच दिया. 52 साल के विराट कोहली ने लंबे इतिहास में 50 वनडे शतक पूरे करने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज बन गए. वहीं इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में 50 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान विराट इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

अब विराट के नाम 291 वनडे मैचों में कुल 50 वनडे शतक हो गए हैं. उन्होंने अपने बचपन के आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने करियर में 49 वनडे शतक बनाए हैं.

बता दें कि अपने शतक के बाद विराट ने सचिन को प्रणाम किया जो स्टैंड में खड़े थे और एक्शन का आनंद ले रहे थे. 

सम्बंधित खबर

Recent News