'क्या ICC ट्रॉफी भी चुरा लेंगे..' PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर कसा तंज, बांग्लादेश से ODI सीरीज हार के बाद पाक क्रिकेट में बवाल

T20 WC से शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ भी तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से अब पाकिस्तान टीम और मोहसिन नकवी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: @WajidCreates & @CricketCentrl X account

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप से शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद अब पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ भी तीन मैचों की वनडे  सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद से अब पाकिस्तान टीम और मोहसिन नकवी पर जमकर निशाना साधा जा रहा है. उन्हें आईसीसी ट्रॉफी में आलोचना का सामना करना पड़ा: बांग्लादेश से तीन वनडे मैचों की सीरीज हारने के बाद रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट को एक और झटका लगा. 

इस सीरीज हार के साथ ही टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पुनर्निर्माण का दौर शुरू हो गया. सीरीज के निर्णायक मैच  भले ही कप्तान सलमान अली आगा ने शतक जड़ा लेकिन पाकिस्तान को जिताने के लिए उनका शतक भी काफी नहीं रहा. अंत में बांग्लादेश ने मैच को 11 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 2-1 से जीत लिया. 

पाकिस्तान क्रिकेट पर कामरान अकमल का तीखा हमला

मैच के बाद कामरान अकमल ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि बांग्लादेश की टीम आज  भी आसानी से 350 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन वह 290 रन ही बना सकी. इसके बावजूद पाकिस्तान उस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाया, जो टीम की कमजोरियों को उजागर करता है.

क्या आप आईसीसी ट्रॉफी भी चुरा लेंगे 

अकमल ने इस दौरान पीसीसी प्रमुख मोहसीन नकवी पर भी जमकर निशाना साधा.  उन्होंने नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मैदान पर विरोधी टीमों को हराने की क्षमता नहीं है तो क्या आईसीसी ट्रॉफियां घर ले जाकर जीत हासिल की जाएगी.

अकमल ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मोहसिन 2025 एशिया कप की विजेता भारत को ट्रॉफी न देकर उसे वापस ले जाने के लिए फेमस हैं. चैंपियन टीम को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है, क्योंकि खबरों के अनुसार यह नकवी के कार्यालय में ही पड़ी है.

नीदरलैंड से भी जीत पर सवाल 

चयनकर्ता रह चुके कामरान अकमल हार के बाद बेहद गुस्से में थे. उन्होंने आगे कहा कि, 'अब तो टीम की हालात ऐसे हो गए है कि  नीदरलैंड भी हमारे खिलाफ सीरीज खेलना चाहेगा, फिर हमें हराकर टेस्ट दर्जा हासिल करना चाहेगा. पाकिस्तान क्रिकेट की यही हालत है.'

Tags :