menu-icon
The Bharatvarsh News

कुछ ही मिनटों में दंपत्ति की मौत! बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने कूदकर दी जान

तेलंगाना के सिद्दिपेट के रहने वाले 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर भानु चंदर रेड्डी कुंटा बेंगलुरु में अपनी पत्नी बीबी शाजिया सिराज के साथ रहते थे. सोमवार को भानु ने अपने फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.

Calendar Last Updated : 31 March 2026, 03:56 PM IST
Share:

बेंगलुरु: बेंगलुरु से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. अचानक एक युवा दंपत्ति की मौत ने सबको हैरानी में डाल दिया है. कुछ ही मिनटों के अंतराल में हुई इन दोनों घटनाओं ने न केवल उनके परिवार, बल्कि आसपास के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया. 

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के सिद्दिपेट के रहने वाले 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर भानु चंदर रेड्डी कुंटा बेंगलुरु में अपनी पत्नी बीबी शाजिया सिराज के साथ रहते थे. सोमवार को भानु ने अपने फ्लैट के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. 

मृत अवस्था में पाया गया भानु

जब पत्नी ने दरवाजा बंद पाया तो उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी. पत्नी और अन्य लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो लोगों ने भानु को मृत अवस्था में पाया. इस घटना से शाजिया गहरे सदमे में आ गईं. बताया जाता है कि कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने उसी इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. बता दें उनकी पत्नी शाजिया एक प्रमुख टेक कंपनी में कार्यरत थीं.

पुलिस की प्रारंभिक कार्यवाही

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घटनाओं को लेकर अलग-अलग अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज किए गए. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है.

हो रही संभावित कारणों की जांच

अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है. जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, वैवाहिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है. पुलिस हर संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कुछ हाथ नहीं आया है.

परिवार की भूमिका

मृतकों के परिजनों ने तेलंगाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है. परिवार इस घटना से बेहद आहत है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल, यह मामला कई अनसुलझे सवाल छोड़ गया है, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News