menu-icon
The Bharatvarsh News

'गेट बंद कर के मुझ पर हमला किया...', नालंदा में तीन बच्चों की मां को सड़क पर घसीटा, भीड़ ने जबरन की शादी कोशिश

बिहार के नालंदा जिले में एक तीन बच्चों की मां पर भीड़ ने हमला कर दिया. महिला ने दावा किया की गांववासियों ने गेट बंद कर जबरस्ती उसे सिंदुर लगाकर शादी करने की कोशिश की.

Calendar Last Updated : 01 April 2026, 08:58 AM IST
Share:

पटना: बिहार के नालंदा जिले से सामने आई एक घटना ने समाज में भीड़ की मानसिकता और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार और हिंसा का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है.

यह घटना 26 मार्च को अजयपुर गांव में हुई. पीड़िता ने बताया कि वह अपना मोबाइल फोन चार्ज कराने एक दुकान पर गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ कि उसका मोबाइल रिपेयर करने वाले व्यक्ति के साथ संबंध है, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और भीड़ ने उसे निशाना बना लिया. 

 भीड़ का हमला और उत्पीड़न

पीड़िता ने बताय कि देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दुकान का गेट बाहर से बंद कर दिया गया. इसके बाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है. इस वायरल वीडियो में भी देखा गया कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे सड़क पर घसीट रहे हैं.

जबरन शादी की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि किसी तरह वह खिड़की के रास्ते बाहर निकली, लेकिन बाहर निकलते ही लोगों ने उस पर हमला कर दिया. कुछ लोगों ने जबरदस्ती उसके माथे पर सिंदूर लगाने की कोशिश की.

पीड़िता का कहना है कि वह उनसे शादी करना चाहते थे. वो उसे शादी के लिए मजबूर कर रहे थे. उसने विरोध किया, रोती रही और मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन भीड़ का रवैया आक्रामक बना रहा. बता दें कि महिला तीन बच्चों की मां हैं. 

पुलिस की जांच शुरु

घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरु किया.

डीएसपी संजय जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकियों तलाश अभी जारी है. पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

पुणे में रहता है पति 

बता दें महिला अपने बच्चों और सास के साथ गांव में रहती है. जबकि उसका पति पुणे में मजदूरी करता है. घटना की जानकारी मिलते ही वह वापस घर लौट आया. अब प्रशासन से आरोपियों की कड़ी सजा की मांग की जा रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News