हाथी को गुलाबी रंग से रंगा, फिर हुई मौत! जयपुर फोटोशूट ने मचाया बवाल, अब वन विभाग करेगा जांच

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में एक हाथी को गुलाबी रंग में रंगकर उसके साथ मॉडल फोटोशूट किया, जिसे लेकर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Instagram (julia.buruleva)

जयपुर: जयपुर में एक फोटोशूट ने कला और पशु कल्याण के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में एक हाथी को गुलाबी रंग में रंगकर उसके साथ मॉडल फोटोशूट किया, जिसे लेकर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स ने इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन बताया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे जानवरों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार करार दिया. 

यह फोटोशूट रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा द्वारा दिसंबर 2025 में किया गया था, लेकिन हाल ही में इसके वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शूट में एक मादा हाथी 'चंचल' और मॉडल यशस्वी शामिल थीं. यह शूट जयपुर के हाथी गांव क्षेत्र में हुआ था.

फोटोशूट और विवाद की वजह

फोटोशूट में हाथी और मॉडल दोनों को गुलाबी रंग से सजाया गया था, जो शहर की ‘पिंक सिटी’ पहचान से प्रेरित बताया गया. हालांकि, हाथी पर रंग लगाने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई और इसे पशु अधिकारों के खिलाफ बताया. अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई.

आयोजकों का पक्ष

हाथी गांव समिति के अध्यक्ष बल्लू खान के अनुसार, हाथी पर लगाया गया रंग जैविक गुलाल था, जो होली में इस्तेमाल होता है और उसे लगभग 30 मिनट के अंदर ही धो दिया गया था. फोटोग्राफर ने भी कहा कि यह पूरी प्रक्रिया सावधानी से की गई थी और हाथी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया.

हाथी की मौत से बढ़ती चिंता

विवाद के बीच यह भी सामने आया कि 'चंचल' नाम की इस हाथी की हाल ही में करीब 70  साल की उम्र में मृत्यु हो गई. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई और इसका फोटोशूट से कोई संबंध नहीं है. फिर भी, समय के मेल ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया.

राजस्थान वन विभाग ने दिए जांच के आदेश

विवाद के बढ़ने के बाद राजस्थान वन विभाग ने मामले की जांच शुरू करने की घोषणा की है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या इस फोटोशूट में वन्यजीव संरक्षण नियमों का पालन किया गया था या नहीं. यदि किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है.

Tags :