menu-icon
The Bharatvarsh News

पिता से झगड़े का बदला मासूम से, मुंबई के वसई में खेलते हुए बच्चे को घसीटकर पीटा; हालत गंभीर

मुंबई के वसई के एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां चार साल का बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी दौरान आरोपी संदीप पवार का बच्चे के पिता से किसी छोटी बात पर विवाद हो गया.

Calendar Last Updated : 31 March 2026, 07:48 PM IST
Share:

मुंबई: मुंबई के वसई इलाके से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. मामूली विवाद ने अचानक इतना भयावह रूप ले लिया कि एक मासूम बच्चे को उसकी कोई गलती न होते हुए भी हिंसा का शिकार बनना पड़ा. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा फूट गया है. 

ये घटना एक हाउसिंग सोसाइटी में हुई, जहां चार साल का बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी दौरान आरोपी संदीप पवार का बच्चे के पिता से किसी छोटी बात पर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर बच्चे को निशाना बना लिया और फिर वो हुआ जो किसी भी बच्चे के साथ नहीं होना चाहिए. घटना के बाद बच्चे को तुरंत मीरा रोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है.

बच्चे के साथ ही मारपीट

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बच्चा एक खड़े ऑटो-रिक्शा में खेल रहा था. तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे जबरन बाहर खींच लिया. इसके बाद उसने बच्चे के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

जानिए विवाद की पूरी वजह

जांच की प्रारंभिक जानकारी के पता चला कि आरोपी और बच्चे के पिता के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर बहस हुई थी. इसी बहस ने गुस्से और बदले की भावना को जन्म दिया, जिसका खामियाजा मासूम बच्चे को भुगतना पड़ा. पुलिस इस विवाद के पीछे की असली वजह की जांच कर रही है.

घटना के बाद घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में रखा गया है. 

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

सम्बंधित खबर

Recent News