menu-icon
The Bharatvarsh News

दो पत्नी, 18 बच्चे... फिर भी बना रहा था तीसरी औरत से अवैध संबंध, प्रेमिका ने करवाई हत्या; नहर से मिला शव

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कई दिनों से लापता चल रहे पूर्व ग्राम प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना का शव नहर से बरामद हुआ है. नहर से शव बरामद होने के बाद इस मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया.

Calendar Last Updated : 23 March 2026, 04:07 PM IST
Share:

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. कई दिनों से लापता चल रहे पूर्व ग्राम प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना का शव नहर से बरामद हुआ है. नहर से शव बरामद होने के बाद इस मामले ने और भी गंभीर मोड़ ले लिया. पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई ने सबको और हैरान कर दिया है. 

एक महिला और उसके भाई की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मुन्ना का शव बरामद करने के साथ ही इस मामले में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे प्रेम संबंध, दबाव और ब्लैकमेलिंग का मामला बताया, जिसने इस पूरी घटना को जन्म दिया. पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

प्रेम संबंध से शुरू हुआ सारा विवाद

जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के सुमेरपुर गांव के पूर्व मुखिया मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना का सुमन देवी नाम की एक महिला से संबंध बन गया था. सुमन का पति काम के सिलसिले में बाहर रहता था, जिससे वह अकेली रहती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. आरोप है कि मुन्ना ने इस रिश्ते में जबरदस्ती और दबाव का सहारा लिया. बता दें कि मुन्ना पहले से दो शादियां कर रखी थीं. 

ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह

समय के साथ हालात बिगड़ते गए और मुन्ना लगातार सुमन को ब्लैकमेल करता रहा. इस बढ़ते  मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सुमन ने अपने भाई से मदद मांगी. इसके बाद दोनों ने मिलकर मुन्ना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

योजना बनाकर की हत्या

पुलिस ने आगे बताया कि 18 मार्च को सुमन ने मुन्ना को अपने मायके बुलाया. जैसे ही वह वहां पहुंचा, सुमन के भाई और उसके साथियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने शव को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिल सके. 

पुलिस जांच में सामने आया शव

मुन्ना के परिवार ने जब उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने जांच शुरू की. मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस सुमन तक पहुंची और नहर से शव बरामद किया. फिलहाल सुमन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

18 बच्चों के पिता थे मुन्ना 

खबरों के मुताबिक, मुन्ना गांव के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. उनके परिवार में उनकी दो पत्नियां और 18 बच्चे हैं. दोनो बीवियों से उन्हें छह बेटे और तीन बेटियां थी. जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है.

सम्बंधित खबर

Recent News