menu-icon
The Bharatvarsh News

Tech News: भारत में Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर हुआ लॉन्च, जानिए क्या हैं फीचर्स

Tech News: अगर आप नया स्पीकर खरीदने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गुरुवार 1 जून को भारत में Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर लॉन्च हो गया है। अमेजन इंडिया ने अपनी Echo स्मार्ट स्पीकर्स की रेंज का विस्तार करते हुए इसे पेश किया है। कंपनी के इस डिवाइस में बेस्ट साउंड क्वालिटी दी […]

Calendar Last Updated : 01 June 2023, 05:53 PM IST
Share:

Tech News: अगर आप नया स्पीकर खरीदने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गुरुवार 1 जून को भारत में Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर लॉन्च हो गया है। अमेजन इंडिया ने अपनी Echo स्मार्ट स्पीकर्स की रेंज का विस्तार करते हुए इसे पेश किया है। कंपनी के इस डिवाइस में बेस्ट साउंड क्वालिटी दी गई है। इसमें यूजर्स को सेमी-हेमिस्फेयर डिजाइन दिया गया है। इसे कम बजट में पेश किया गया है। साथ ही इसमें स्मार्ट होम डिवाइस, म्यूजिक प्लेबैक, रिमाइंडर सेट करने और खेल मैचों का ट्रैक रखने का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में वॉइस असिस्टेंट एलेक्सा सपोर्ट भी मिलता है।

Amazon Echo Pop की कीमत

Amazon Echo Pop स्मार्ट स्पीकर में को कंपनी ने 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यूजर्स को इसमें कई कलर के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें ब्लैक, पर्पल, ग्रीन और व्हाइट कलर शामिल है। आप इसे अमेजन से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और Poorvika जैसे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Amazon Echo Pop के स्पेसिफिकेशन

Amazon Echo Pop में 1.95 इंच का फ्रंट-फायरिंग डायरेक्शनल सपोर्ट है। यह गोल आकार का है और इसे सेमी-स्फेरिकल डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। यूजर्स को इसमें एलईडी लाइट इंडिकेटर सपोर्ट मिलता है। वहीं स्पीकर में म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए JioSaavn, Apple Music, Amazon Prime, Hungama और Spotiy सपोर्ट दिया गया है।

Amazon Echo Pop के फीचर्स

यह अमेजन के AZ2 न्यूरल एज प्रोसेसर से लैस है। यह वॉयस कमांड पर तेजी से फीडबैक कर सकता है। यूजर्स को इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि यह स्पीकर वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलता है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को प्राइवेसी का फायदा मिलेगा और एलेक्सा उनकी बातें नहीं सुनेगी।

सम्बंधित खबर

Recent News