menu-icon
The Bharatvarsh News

Karwa Chauth 2023: पहली बार करने जा रहे हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर जान लें ये बात

Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का त्यौहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए रखती है. कहा जाता है कि अगर महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो उनकी पति की आयु लंबी होती है. इस व्रत में महिलाएं चांद और अपने पति को […]

Calendar Last Updated : 25 October 2023, 08:19 PM IST
Share:

Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का त्यौहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा. यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए रखती है. कहा जाता है कि अगर महिलाएं इस व्रत को रखती हैं तो उनकी पति की आयु लंबी होती है. इस व्रत में महिलाएं चांद और अपने पति को देखकर व्रत का समापन करती हैं. ऐसे में अगर आप पहली बार इस व्रत को रखने का सोच रहे हैं तो इससे पहले कुछ जरूरी बात जरूर जान लें.

करवा चौथ व्रत के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान-

  • जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है. उन्हें करवा चौथ वाले दिन 16 श्रृंगार करना चाहिए. सुहागन महिलाओं को करवा चौथ के दिन मंगलसूत्र, नोज पिन, बिंदी, चूड़ी, झुमके आदि पहनना चाहिए. यह सारी चीज महिलाओं के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सुखी विवाहित जीवन का प्रतीक होता है. इसके अलावा हाथों में मेहंदी भी लगानी चाहिए.
  • करवा चौथ व्रत के दौरान सरगी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन उनकी सास द्वारा सरगी की थाली दी जाती है.
  • अगर आप करवा चौथ का व्रत पहली बार रखने जा रहे हैं तो सरगी भूल कर भी ना छोड़े. सरगी की थाली में मौजूद खाद्य पदार्थ को जरूर खाएं.
  • आमतौर पर सरगी की थाली में एक ऐसी चीज होती है जिन्हें खाने से निर्जला व्रत में भी शरीर को ऊर्जा मिलती है. नारियल, सूखा मेवा, मिठाई, जूस आदि कई तरह के चीज सरगी में शामिल किए जाते हैं.
  • करवा चौथ के दिन लाल रंग का वस्त्र  पहनना बेहद शुभ माना गया है. अगर आप चाहे तो दूसरे रंग का भी पहन सकते हैं लेकिन काला रंग बिल्कुल नहीं पहने.
  • व्रत खोलते समय तले, भुने खाद्य पदार्थ का सेवन न करें क्योंकि इससे गैस की समस्या हो सकती है.
  • करवा चौथ करने वाली महिलाओं को शाम की पूजा के समय कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए.  इस विधि का पालन के बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है.

सम्बंधित खबर

Recent News