menu-icon
The Bharatvarsh News

हैदराबाद में एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में मची अफरा-तफरी, 2 घायल

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में भारी भीड़ के बीच साउंड सिस्टम गिरने से अफरा-तफरी मच गई और दो लोग घायल हो गए. हादसे के बाद यश ने तुरंत अपनी स्पीच रोककर घायलों का हाल जाना और अधिकारियों से मदद की अपील की.

Calendar Last Updated : 23 August 2026, 02:38 PM IST
Share:

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार यश की मच वाइटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ के बीच साउंड सिस्टम का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया. वहीं इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं घटना के तुरंत बाद यश ने अपना भाषण रोक दिया और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

कहा आयोजित किया गया था इवेंट 

फिल्म का ग्रैंड प्री-रिलीज कार्यक्रम हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था. इवेंट में यश को देखने और फिल्म से जुड़ी झलकियां पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. वहीं भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस लगातार लोगों से पीछे हटने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही थी. इसी दौरान कुछ लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास मौजूद अस्थायी संरचनाओं पर चढ़ते नजर आए. सामने आए वीडियो में कुछ युवाओं को साउंड सिस्टम को सहारा देने वाले पोल के पास भी देखा गया. तभी अचानक साउंड सेट-अप का एक हिस्सा गिर गया और वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. 

हादसे की खबर मिलते ही यश ने रोकी स्पीच

जानकारी के अनुसार, घटना के समय यश मंच पर मौजूद थे और फैंस को संबोधित कर रहे थे. साउंड सिस्टम गिरने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत अपना भाषण रोक दिया. एक्टर ने मंच से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और पूछा कि क्या सभी लोग सुरक्षित हैं. यश ने अधिकारियों से घायलों की तुरंत जांच कराने और उन्हें इलाज मुहैया कराने को कहा. इसके बाद दोनों घायल लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

आयोजकों की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी मिलने के बाद यश ने दोबारा अपना भाषण शुरू किया। इस घटना के बाद कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

26 अगस्त को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी भीड़ ने भी इसकी पॉपुलैरिटी की एक झलक दे दी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News