menu-icon
The Bharatvarsh News

कंगना ने तापसी पन्नू को बताया 'सस्ती कॉपी', परवरिश पर उठाए सवाल

तापसी पन्नू के हालिया बयान के बाद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर उन पर तीखा पलटवार किया है. दरअसल, वुमन समिट 2026 में तापसी ने कंगना संग रिश्ते पर कहा कि वह उनसे कभी मिली ही नहीं हैं और किसी की बात उसकी सोच व परवरिश दिखाती है.

Calendar Last Updated : 23 August 2026, 02:33 PM IST
Share:

मुंबई: बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच लंबे समय से चली आ रही जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में आ गयी हैं. बता दें, तापसी के हालिया बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर उन पर तीखा हमला बोला है. हालांकि दोनों अभिनेत्रियों के बीच यह विवाद कई साल पुराना है लेकिन अक्सर दोनों के एक-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ विवादित बयान सामने आते रहे हैं. वहीं इस बार सामने आया नया विवाद क्या है चलिए जानते है. 

तापसी पन्नू ने क्या कहा?

दरअसल, तापसी पन्नू ने शनिवार को वुमन समिट 2026 में हिस्सा लिया था, जहां इवेंट के दौरान उनसे कंगना रनौत के साथ रिश्ते बेहतर होने को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर तापसी ने कहा कि वह कंगना से कभी मिली ही नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति के बारे में की गई टिप्पणी उसकी सोच और परवरिश को दिखाती है. इसलिए लोगों के बस इतना देखना काफी होगा कि कौन कहा से आता है.  इसके बाद तापसी ने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहा.

कंगना में किया पलटवार 

हालांकि, तापसी का यह जवाब कंगना को पसंद नहीं आया और कुछ ही घंटों बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तापसी पर निशाना साधा. उन्होंने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ बताते हुए कहा "एक 'सस्ती कॉपी' अपनी आने वाली B-ग्रेड फ़िल्म के प्रमोशन में लगी है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का केंद्र कंगना रनौत ही हैं. आज तो उसने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे माता-पिता और मेरी परवरिश का मज़ाक उड़ाया. मेरा मानना ​​है कि हर माता-पिता अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में माता-पिता को बीच में नहीं लाती, लेकिन आज मैं उसके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? एक सस्ती कॉपी ही क्यों? आपकी कोशिशों पर तरस आता है."

2019 में भी हुआ था विवाद

कंगना और तापसी के बीच यह तनातनी नई नहीं है. साल 2019 में कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर को लेकर भी दोनों के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी. तापसी ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की थी, लेकिन कंगना का नाम नहीं लिया थी. इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था.

2020 में भी आमने-सामने आई थीं दोनों

इसके बाद 2020 में बॉलीवुड में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स को लेकर चल रही बहस के दौरान कंगना ने तापसी को ‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ और ‘जरूरतमंद आउटसाइडर’ तक कह दिया था. हालांकि, इन तमाम विवादों के बावजूद तापसी ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया. अब एक बार फिर दोनों के बीच पुरानी बयानबाजी चर्चा में आ गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News