menu-icon
The Bharatvarsh News

Shiv Upasna: सोमवार को क्यों करनी चाहिए शिव जी की उपासना ?

Shiv Upasna: सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। कहते हैं सोमवार को जो व्यक्ति शिव की उपासना करता है उसे महादेव अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शिवजी आदि-अनादि काल के देवता हैं जिनकी उपासना  ऋषि-मुनियों, विद्वानों और अनेक योद्धाओं ने की है। इसीलिए भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहते […]

Calendar Last Updated : 25 June 2023, 12:49 PM IST
Share:

Shiv Upasna: सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। कहते हैं सोमवार को जो व्यक्ति शिव की उपासना करता है उसे महादेव अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं। शिवजी आदि-अनादि काल के देवता हैं जिनकी उपासना  ऋषि-मुनियों, विद्वानों और अनेक योद्धाओं ने की है। इसीलिए भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहते हैं।

व्रत और उपवास की परंपरा बहुत पुरानी है। व्रत रहने के पीछे एक वैज्ञानिक तर्क ये भी है कि अगर एक दिन भोजन का त्याग किया जाए और संयम से रहा जाए तो शरीर को चमत्कारिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। महादेव के भक्त इसे शिव की कृपा पाने के लिए रखते हैं। चलिए जानते हैं शिव की उपासना करने से हमें कौन-कौन से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

पापों का नाश

सोमवार के दिन व्रत करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है जिससे व्यक्ति के सभी पापों का नाश हो जाता है। जीवन में कई बार व्यक्ति ऐसी गलतियां कर जाता है जिसका पछतावा उसे बाद में होता है। सोमवार का व्रत करने से जाने अनजाने में हुए सभी गलतियों का प्रायश्चित हो जाता है।

चंद्रमा मजबूत होता है

सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से कुंडली में चंद्रमां की स्थिति प्रबल होती है। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक की शोभा है। कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से तमाम प्रकार के रोग, कष्ट और बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

बन जाते हैं विवाह के योग

अगर उचित आयु होने के बाद भी आपके विवाह में बाधा आ रही है तो आपको शिवजी के सोलह सोमवार का व्रत करना चाहिए। माना जाता है शिवजी के सोलह सोमवार का व्रत करने से विवाह योग संबंधित समस्या खत्म हो जाती है।

खुशहाल दांपत्य जीवन

शिव की उपासना करने वालों का दांपत्य जीवन सुखद और खुशहाल रहता है। पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और घर में क्लेश एवं वाद-विवाद की समस्या हल हो जाती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की कोई भी मान्यता और जानकारी के लिए Thebharatvarshnews.com पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

सम्बंधित खबर

Recent News