menu-icon
The Bharatvarsh News

til on body: भाग्य और पर्सनेलिटी से जुड़े हैं शरीर के हर अंग के तिल, जानिए कौन सा तिल क्या कहता है

til on body: आपके शरीर (body)पर कोई न कोई तिल (til) जरूर होगा। काला सा छोटा सा तिल किसी भी अंग पर दिख सकता है। ज्योतिष शास्त्र में तिलों व्यक्ति के स्वभाव, उसकी पर्सनैलिटी और उसके भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। कई बार इन्हीं संयोगों के बाल पर शरीर के तिल (til on body)शुभ […]

Calendar Last Updated : 29 April 2023, 12:24 PM IST
Share:

til on body: आपके शरीर (body)पर कोई न कोई तिल (til) जरूर होगा। काला सा छोटा सा तिल किसी भी अंग पर दिख सकता है। ज्योतिष शास्त्र में तिलों व्यक्ति के स्वभाव, उसकी पर्सनैलिटी और उसके भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। कई बार इन्हीं संयोगों के बाल पर शरीर के तिल (til on body)शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में तिल पर बाकायदा काफी कुछ बताया गया है, जैसे शरीर के किन हिस्सों में तिल हो तो व्यक्ति पर क्या प्रभाव होता है। कैसे तिल वाला व्यक्ति शांत होता है और कहां पर तिल हो तो व्यक्ति धनवान होता है। चलिए आज जानते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों पर दिखते दिल का क्या मतलब हो सकता है।

शरीर पर तिल होने का मतलब

माथे पर तिल होना किसी भी व्यक्ति के भाग्य को इंगित करता है। अगर माथे पर तिल है तो समझना चाहिए कि व्यक्ति धनवान और सौभाग्यशाली होगा। माथे के साथ साथ ऊपरी चेहरे यानी नाक के ऊपर की तरफ तिल होने पर व्यक्ति धन और सुख शांति से परिपूर्ण होता है।

ऊपरी होठों पर तिल को कामुकता का प्रतीक माना गया है। ऐसा व्यक्ति कामुकता में लीन रहता है और भोग विलास में लिप्त रहता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति के नीचे के होंठ पर तिल हो तो वो बहुत ही ज्यादा कंजूस माना जाता है।

जिन लोगों के पेट पर तिल होते हैं वो व्यक्ति बहुत ज्यादा धनवान होते हैं। ऐसे लोगों के पासस ऐशो आराम की कोई कमी नहीं होती है लेकिन फिर भी ऐसे लोग परेशान और चिंता में डूबे रहते हैं। ऐसे लोगों का अक्सर पेट खराब रहता है।

अगर किसी की कनपटी यानी कान के नीचे खासकर दाएं अंग में कान के नीचे तिल हो तो ऐसे व्यक्ति का जल्दी और अचानक विवाह हो जाता है। कनपटी पर तिल वाले व्यक्ति का विवाह जल्दी होता है और उसे सुंदर और भाग्यशाली बीवी मिलती है। ऐसे लोगों को धन लाभ तो होता है लेकिन जल्द ही ऐसा धन खत्म भी हो जाता है। दूसरी तरफ अगर बाईं कनपटी पर तिल हो तो व्यक्ति संन्यासी और वैरागी जीवन की तरह जीता है।

किसी महिला के बाएं गाल पर तिल हो तो उसे अच्छा वर मिलने के संकेत होते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के हाथों के बीचोबीच तिल हो तो यह संपन्नता का सूचक माना जाता है। लेकिन हाथों के सभी स्थानों पर तिल होना संपन्नता का सूचक नहीं माना जाता है। अगर किसी के हाथों की उंगली में तिल है या उंगली के नीचे में तिल है तो यह अशुभ माना जाता है।

यदि महिला की की भौहों के बीच या नोक पर तिल होता है तो ऐसी महिला राजपाट संभालती है और उसे बड़े पद की प्राप्ति होती है। जिस महिला की नाक के आगे वाले हिस्से में तिल होता है तो उस महिला को जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। कई लोगों के भौहों के बिलकुल बीच वाली खाली जगह पर तिल होता है, समुद्र शास्त्र में इसे अति शुभ कहा गया है। दाईं त रफ की भौंह पर तिल सुखकारी दांपत्य जीवन का संकेत लाता है जबकि बाईं भौंह पर तिल होने का मतलब है कि दांपत्य जीवन सुखी नहीं होने वाला है।

अगर किसी की नाक के दाईं तरफ तिल है तो ये तिल अच्छा माना जाता है, ऐसे व्यक्ति को कम मेहनत के बाद भी अच्छा फल मिलता है। वहीं अगर नाक के बाईं तरफ तिल हो तो कड़ी मेहनत के बाद भी फल नहीं मिलता है। जिस व्यक्ति की ठोड़ी पर तिल होता है, वो सौभाग्यशाली होता है और उसके पास कभी धन की कमी नहीं होती।

अगर किसी की छाती पर लाल तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति लकी होते हैं और विदेश में जाकर खूब तरक्की करके खूब पैसा कमाते हैं।वहीं अगर लाल तिल किसी की पीठ पर होता तो यह साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसा व्यक्ति साहसी और बलवान होता है।

जिन लोगों के चेहरे पर लाल तिल होता है ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन कभी शांति स्थापित नहीं होती हैं। वहीं अगर लाल तिल किसी की बाहों यानी भुजाओं पर दिखता है तो वो बलवान की पहचान होता है।

जिन लोगों के पैरों के तलवे में तिल होता है, वो घर से दूर रहते हैं। ऐसे लोग जीवन में सफलता तो प्राप्त करते हैं, लेकिन इन्हें परिवार का प्यार कम मिलता है। ऐसे लोग पैसा कमाने के लिए दूर देश चले जाते हैं और वहीं घरवालों से दूर रहकर जीवन बिताते हैं।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News