menu-icon
The Bharatvarsh News

इन छोटे और आसान उपायों की बदौलत घर में निवास करेंगी मां लक्ष्मी, खिंची चली आएगी धन दौलत

Astrological tips for Money: दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत का फल उसको मिले और उसके घर परिवार में कभी पैसे की तंगी ना रहे। हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि धन दौलत से भरपूर उसके घर की तिजोरी भरे रहे। लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता। कुछ लोग मेहनत करने […]

Calendar Last Updated : 20 April 2023, 09:53 AM IST
Share:

Astrological tips for Money: दुनिया में हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत का फल उसको मिले और उसके घर परिवार में कभी पैसे की तंगी ना रहे। हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि धन दौलत से भरपूर उसके घर की तिजोरी भरे रहे। लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं होता। कुछ लोग मेहनत करने के बाद भी पैसा जोड़ नहीं पाते और जितना पैसा आता है, उतना ही खर्च हो जाता है। ऐसे लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि कुछ धन संचय हो सके लेकिन नवग्रहों के चलते ऐसे लोगों के हाथ में पैसा टिकता ही नहीं है, आता है और चला जाता है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि धन को खर्च करने के पीछे ग्रहों की अवधारणा छिपी है, कुछ लोग धन संचय करने में माहिर होते हैं और उनके हाथ में आया पैसा दो दूनी चार होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चाह कर भी पैसा जोड़ नहीं पाते। कुछ उपाय ऐसे हैं जिनकी बदौलत आपके घर की तिजोरी भी भरेगी और आपके भर में आएगा भरपूर धन और दौलत। गरुण पुराण में धन के आगमन और संचय को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में धन संचय की संभावनाएं प्रबल होती है। चलिए जानते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी को अपने घर में विराजमान करने के लिए और धन के आगमन की राह बनाने के लिए आपको क्या क्या उपाय करने फलदायी हो सकते हैं।

घर में धन दौलत और धन संचय के उपाय –

अपने घर में एक छोटा सा मंदिर बनाइए और सुबह शाम इस मंदिर में कपूर का दीपक जलाना चाहिए। कपूर की पवित्र रोशनी से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं और घर में सकारात्मक माहौल बनने के साथ साथ धन आने के रास्ते खुलते हैं।

आपके घर में तिजोरी रखने की जगह पर एक चांदी या सोने का सिक्का लेकर उसे लाल वस्त्र में लपेटकर तिजोरी में रख दीजिए। इससे आपके घर में धन का संचय होना शुरू हो जाएगा।

शुक्रवार को मा लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को आलू का दान करना चाहिए। आलू के दान से मां महालक्ष्मी की घर परिवार पर कृपा होती है और घर में धन दौलत का आगमन होता है।

शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के लिए पूरे सच्चे मन से श्री सूक्तम का जाप करना चाहिए और इस दिन मां लक्ष्मी के आगे देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में सुख शांति के साथ साथ सुख समृद्धि का भी राज होगा।

घर की महिला को सुबह उठने के बाद घर के मुख्य द्वार पर सफाई करनी चाहिए और मुख्य द्वार के दोनों तरफ थोड़ा थोड़ा जल का छिड़काव करना चाहिए, इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में धन का आगमन भी होता है

अगर आपके घर के अंदर और आस पास पीपल का पेड़ लगा है तो उसे किसी से कह कर हटवा देना चाहिए। घर के अंदर और आस पास पीपल के पेड़ को शुभ नहीं माना जाता है।

अपने घर में निगेटिविटी दूर करने के लिए हफ्ते में एक बार सांयकाल के समय पूजा के बाद लोबान का धुंआ करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है और जहां सकारात्मकता होती है वहां मां लक्ष्मी वहां निवास करती हैं।

घर की महिला को किचन में सुबह का पहला भोजन बनाते वक्त पहली रोटी गाय के नाम की निकालनी चाहिए और एक रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकालनी चाहिए। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है।

घर में नल, टंकी, पानी की कोई लीकेज हो रही है तो उसे तुरंत फिक्स करवा लेना चाहिए। दरअसल पानी धन का प्रतीक है और बहते पानी से घर का धन बाहर चला जाता है। इसलिए अगर आपके घर में कहीं पानी लीक हो रही है तो उसे तुरंत बंद करवा देना चाहिए।

अगर घर में धन दौलत की चाह है तो घर में मछलियों का एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन का ठहराव होता है और धन संचय होता है। घऱ के एक्वेरियम में सात से लेकर 11 मछलियां रखनी चाहिए। मछलियां सुनहरी और काली होनी चाहिए।

घर में आप झाड़ू किस वक्त लगाते हैं, इससे धन का बहुत बड़ा नाता है। सांयकाल यानी सूरज छिपने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। छाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है और सांयकाल के बाद झाड़ू लगाने से घर से मां लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News