menu-icon
The Bharatvarsh News

घर के बुजुर्गों की बीमारी में खर्च हो रहें हैं लाखों रुपये? सरकार की इस योजना से 5 लाख तक फ्री होगा इलाज

आयुष्मान वय वंदना योजना, जिसकी मदद से भारत के हर उस इंसान का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जाने का नियम है जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो. इस कार्ड की मदद से सभी नागरिकों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाता है. 

Calendar Last Updated : 30 May 2025, 06:11 PM IST
Share:

AB PM-JAY: भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किए जा रहे हैं. कई सारे अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, वहीं कई सारी योजनाएं भी लॉन्च की जा रही है, जिसकी मदद से हर किसी को इलाज की सुविधा मिल सके. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अंतर्गत एक स्कीम है, जिसके माध्यम से हर सीनियर सिटीजन को निशुल्क इलाज मिलता है.

इस शानदार योजना का नाम आयुष्मान वय वंदना योजना है. जिसके माध्यम से भारत के हर उस इंसान का पांच लाख तक फ्री इलाज किया जाता है, जो 70 साल की उम्र से ज्यादा का हो. आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जाने के कुछ नियम है. इस कार्ड की मदद से सभी नागरिकों को ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाता है. 

वय वंदना कार्ड क्या है?

सीनियर सिटीजन के लिए वय वंदना कार्ड अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था. इस कार्ड के मदद से कोई भी चाहे वो किसी भी इंकम ग्रुप से आता हो, अगर उसकी उम्र 70 साल से ज्यादा है तो वह लाभ उठा सकता है. कार्डधारक सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में चिकित्सा उपचार सहित निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस कार्ड को बनवाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉल करना पड़ता है. जिसके बाद यह कार्ड उन सभी लोगों को आसानी से मिल जाता है, जो इसके पात्र हैं. 

कार्ड कैसे बनवाएं?

वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर ऐप पर जाएं और आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड कर लें. इसके बाद लाभार्थी या ऑपरेटर के रूप में लॉग इन करने का ऑप्शन चुनें. इसके बाद कैप्चा, मोबाइल नंबर और प्रमाणीकरण के तरीके जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें. जिसके बाद आप इसे लॉगिन कर पाएंगे. लॉगिन करने के बाद लाभार्थी का विवरण भरें, जैसे राज्य और आधार कार्ड का विवरण दर्ज करनें.

इसके बाद ई-केवाईसी और ओटीपी के माध्यम से आगे बढ़ें. इसके बाद अपना डिटेल्स भरें और पिन कोड दर्ज करें. ई-केवाईसी जब स्वीकृत हो जाएगा तो आप वहीं से वय वंदना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस आसान प्रक्रिया को अपना कर आप अपना लाखों रूपये बचा सकते हैं. साथ ही होने वाली परेशानियों से भी बच सकते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News