menu-icon
The Bharatvarsh News

LPG सिलेंडरों में 24 रुपये की कटौती, लगातार तीसरे महीने मिली राहत

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दामों कटौती ऐसे समय में आई है, जब व्यवसाय बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अर्थव्यवस्था को गति दे सकता है.

Calendar Last Updated : 01 June 2025, 10:42 AM IST
Share:

LPG Cylinder: सिलेंडर ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की गई है. कीमतों में बदलाव के बाद नई कीमत 1 जून से लागू हो चुके हैं. यह कटौती रेस्तरां, होटल और अन्य व्यवसायों के लिए मददगार साबित होगी. ये प्रतिष्ठान अपने दैनिक कार्यों के लिए इस सिलेंडर पर निर्भर हैं.

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 1,723.50 रुपये है. वहीं कोलकाता में 1,826 रुपये, मुंबई में 1,674.50 रुपये और चेन्नई में 1,881 रुपये हो गई है. यह कटौती मामूली है, लेकिन व्यवसायों को वित्तीय राहत देगी. स्थानीय करों और परिवहन शुल्क के कारण कीमतें राज्यों में अलग-अलग हैं.

लगातार तीसरी कटौती

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगातार तीसरी मासिक कटौती की गई है. इससे पहले मई में 14.50 रुपये और अप्रैल में 41 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी. ये कटौतियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ईंधन की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर की गई हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं.

घरेलू एलपीजी की कीमत में बदलाव नहीें 

घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. इसका कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया गया था. यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ घोषणाओं से जुड़ा था. वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती से छोटे और मध्यम व्यवसायों को लाभ होगा. रेस्तरां, ढाबे और होटल जैसे प्रतिष्ठानों के लिए खाना पकाने की लागत में कमी आएगी. 

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दामों कटौती ऐसे समय में आई है, जब व्यवसाय बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अर्थव्यवस्था को गति दे सकता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ता है. हाल के महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण यह कटौती संभव हुई है.

सम्बंधित खबर

Recent News