menu-icon
The Bharatvarsh News

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें आज का ताजा रेट

26 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर MCX तक दोनों धातुओं के भाव बढ़े हैं. गहने खरीदने वालों के लिए आज के ताजा रेट जानना जरूरी है.

Calendar Last Updated : 26 August 2026, 11:31 AM IST
Share:

नई दिल्ली: सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं या चांदी में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव आपके लिए बेहद जरूरी हैं. 26 अगस्त को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली है. ऐसे में खरीदारी से पहले नए रेट पर नजर डालना जरूरी है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के भाव ऊपर चढ़े हैं. Comex पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में करीब 0.23 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई और यह 4705.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी भी मजबूत हुई. Comex पर चांदी का भाव करीब 0.91 फीसदी बढ़कर 69.305 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.

घरेलू बाजार में भी बढ़े दाम

भारत के घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोना बढ़त के साथ करीब 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह चांदी की कीमत भी मजबूत रही और यह करीब 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई. MCX के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 268 रुपये की बढ़त हुई. इसके बाद सोना 1,63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं सुबह करीब 9 बजे चांदी के भाव में 1,573 रुपये की तेजी दर्ज की गई और इसकी कीमत 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई.

गहने खरीदने से पहले जान लें रेट

सोने की अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से भी कीमतों में अंतर है. 24 कैरेट सोना करीब 1,63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,49,848 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,22,603 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है. 

चांदी की बात करें तो घरेलू बाजार में इसका भाव करीब 2,47,840 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास देखा गया. ऐसे में अगर आप आज सोने या चांदी के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो अपने शहर के स्थानीय ज्वेलर से अंतिम रेट जरूर जांच लें.

सम्बंधित खबर

Recent News