menu-icon
The Bharatvarsh News

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

15 अगस्त को सर्राफा बाजारों में धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आई। निवेशकों की ओर से की गई मुनाफावसूली ने घरेलू स्तर पर सोने और चांदी के बढ़ते दामों पर ब्रेक लगा दिया है।

Calendar Last Updated : 15 August 2026, 11:21 AM IST
Share:

नई दिल्ली: देश जब 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है, वहीं 15 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजारों में कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आई। हाल के दिनों में दर्ज की गई रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों की ओर से की गई मुनाफावसूली ने घरेलू स्तर पर सोने और चांदी के बढ़ते दामों पर ब्रेक लगा दिया है। घरेलू बाजार में नरमी के विपरीत, वैश्विक स्तर पर सोने को डॉलर की कमजोरी का लाभ मिलता दिख रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी आंकड़ों से सहारा

घरेलू बाजार में नरमी के विपरीत, वैश्विक स्तर पर सोने को डॉलर की कमजोरी का लाभ मिलता दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में हाजिर सोना 4,379.95 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। 

जुलाई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की हल्की बढ़ोतरी हुई, जबकि सालाना आधार पर खुदरा महंगाई 3.4 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा, प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स में जून के मुकाबले कोई बदलाव नहीं देखा गया, जो सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। 

चांदी में दिखा नरमी का रुख

पीली धातु के साथ-साथ चांदी के भाव में भी शनिवार को गिरावट दर्ज की गई है। स्वतंत्रता दिवस की सुबह घरेलू बाजार में चांदी टूटकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर डालें तो स्पॉट सिल्वर यानी हाजिर चांदी का कारोबार 64.88 डॉलर प्रति औंस के आसपास देखा जा रहा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक अब अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अगले कदमों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के दाम

शनिवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं आभूषणों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,40,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। देश के अन्य महानगरों में भी गिरावट का यह असर साफ देखने को मिला है। मुंबई और कोलकाता में जहां 24 कैरेट सोना 1,52,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,53,160 रुपये और 22 कैरेट का दाम 1,40,390 रुपये रहा। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,52,930 रुपये और 22 कैरेट 1,40,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर हुआ। इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के समान ही दर्ज की गईं।

गहने खरीदते समय न करें ये भूल

अगर आप इस बढ़ते बाजार में सोने के जेवर या सिक्के खरीदने की सोच रहे हैं, तो दो मुख्य बातों का विशेष ध्यान रखें। पहली बात, हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) देखकर ही सर्टिफाइड सोना खरीदें। यही कोड सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। दूसरी बात, खरीदारी के समय हमेशा आधिकारिक वेबसाइट्स या IBJA के रेट्स से उस दिन का ताजा भाव जरूर क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का भाव अलग-अलग होता है, इसलिए अपने जेवर की सही कैरेट के हिसाब से ही भुगतान करें।

सम्बंधित खबर

Recent News